हल्द्वानी-भाजयुमो की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नैनीताल जिले में इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

हल्द्वानी-भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की सहमति से 92 पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और छह मंत्री बनाए गए हैं। देर रात युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल की ओर से नई कार्यकारिणी में भी नैनीताल जिले
 | 
हल्द्वानी-भाजयुमो की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नैनीताल जिले में इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

हल्द्वानी-भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की सहमति से 92 पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और छह मंत्री बनाए गए हैं। देर रात युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल की ओर से नई कार्यकारिणी में भी नैनीताल जिले से रंजन बरगली व हरिद्वार से हरजीत को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वही नैनीताल जिले से ही विपिन पांडे को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

देहरादून- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम का हल्ला बोल, महिलाओं और दलितों का ऐसे हो रहा शोषण
जिलाध्यक्षों में हरिमोहन उत्तरकाशी, देवेंद्र नेगी चमोली, परमवीर पंवार टिहरी, प्रदीप नेगी देहरादून, अंशुल चावला देहरादून महानगर, सचिन गुर्जर हरिद्वार, सौरभ नौटियाल पौड़ी, शुभम चंद पिथौरागढ, मनोज औली बागेश्वर, विकास डिमरी रुद्रप्रयाग, सुनील बिष्ट अल्मोड़ा, मोहित पाठक चंपावत, योगेश रजवार नैनीताल, सरबजीत यूएसनगर शामिल हैं।