हल्द्वानी- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कही ये बात, कांग्रेस पर ऐसे किया वार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है। उनकी माने तो भाजपा 60 सीटों के साथ दोबारा सत्ता पर प्रचंड बहुमत के साथ स्थापित होगी। भाजपा नेता सुरेश जोशी ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस में तीन गुट
 | 
हल्द्वानी- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कही ये बात, कांग्रेस पर ऐसे किया वार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है। उनकी माने तो भाजपा 60 सीटों के साथ दोबारा सत्ता पर प्रचंड बहुमत के साथ स्थापित होगी। भाजपा नेता सुरेश जोशी ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस में तीन गुट चल रहे हैं, उससे साफ हो गया है कि जो खुद को एक नहीं कर सकता वह दूसरे परिवारों में जाकर क्या संपर्क करेंगे।

धरातल पर उतारी जनउपयोगी नीतियां

सुरेश जोशी ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीरो टॉलरेंस शासनकाल में जिस तरह जनउपयोगी नीतियों को बिना किसी भ्रष्टाचार के सीधे धरातल पर उतारा जा रहा है उससे यह स्पष्ट है कि आगामी चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी। बता दें कि यह बात भाजपा प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता ने हल्द्वानी भाजपा कार्यालय में कही।