हल्द्वानी- ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा का कब्जा, दरम्वाल ने ऐसे चित्त किया कांग्रेस के अर्जुन को

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज हुए ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार आनंद सिंह दरम्वाल ने बाजी मार ली। इसके लिए भाजपा पहले से ही तैयारी में जुटी थी। कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत की थी। इस परिणाम उन्हें आज जीत के रूप में मिला। भाजपा ने अपने प्रत्याशी के तौर पर रामपुर रोड के
 | 
हल्द्वानी- ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा का कब्जा, दरम्वाल ने ऐसे चित्त किया कांग्रेस के अर्जुन को

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज हुए ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार आनंद सिंह दरम्वाल ने बाजी मार ली। इसके लिए भाजपा पहले से ही तैयारी में जुटी थी। कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत की थी। इस परिणाम उन्हें आज जीत के रूप में मिला। भाजपा ने अपने प्रत्याशी के तौर पर रामपुर रोड के आनंद सिंह दरम्वाल व कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के तौर पर गौलापार के अर्जुन सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा था। आज हुए मतदान के बाद चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दरम्वाल ने 11 वोटों से जीत हासिल की की उन्हें कुल 18 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह बिष्ट को केवल आठ वोट मिले। एक वोट रद्द हुआ।

हल्द्वानी- ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा का कब्जा, दरम्वाल ने ऐसे चित्त किया कांग्रेस के अर्जुन को

 

कुशल व्यवहार का मिला फायदा

गौरतलब है कि हल्द्वानी ब्लॉक का गठन होने के बाद करीब 56 सालों में 10 ब्लॉक प्रमुख बने है। आज ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया। वही भाजपा के प्रत्याशी रामपुर रोड से क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह दरम्वाल का पलड़ा भारी माना जा रहा था। जो आज जीत के रूप में देखने को मिला। दरम्वाल को व्यवहार कुशल होने का फायदा मिला। भाजपा के सभी समर्थकों ने इस उपचुनाव में जीत के लिए ताकत झोंक दी थी। इस मौके पर लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कुमाऊं मीडिया सहसयोजक प्रकाश रावत, पूर्व सासंद बलराज पासी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बची सिंह रावत, सुरेश तिवारी, प्रतापा बोरा मंडलध्यक्ष, पार्षद प्रमोद तोलिया आदि मौजूद थे।