हल्द्वानी- भाजपा की बैठक में उठा नागरिकता संशोधन कानून का मामला, जानिये क्या बोले पदाधिकारी

Haldwani News-आज भाजपा कुमांऊ संभाग कार्यालय में कुमांऊ मंडल के सभी मोर्चो की बैठक सम्पन्न हुई। मंचासीन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, पुष्कर काला, कुमांऊ पूर्णकालिक मनोज कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून को जनता के बीच में किस प्रकार रखना है, उसके बारे में सभी मोर्चो के पदाधिकारियों को जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री
 | 
हल्द्वानी- भाजपा की बैठक में उठा नागरिकता संशोधन कानून का मामला, जानिये क्या बोले पदाधिकारी

Haldwani News-आज भाजपा कुमांऊ संभाग कार्यालय में कुमांऊ मंडल के सभी मोर्चो की बैठक सम्पन्न हुई। मंचासीन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, पुष्कर काला, कुमांऊ पूर्णकालिक मनोज कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून को जनता के बीच में किस प्रकार रखना है, उसके बारे में सभी मोर्चो के पदाधिकारियों को जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 में अफगानिस्ताप, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ता के कारण भारत आये हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिक बनाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इसके उद्देश्यों एवं कारणों में कहा गया है कि ऐसे शरणार्थियों को जिन्होंने 31 दिसम्बर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया है, उन्हें अपनी नागरिकता संबंधी विषयों के लिए एक विशेष विधायी व्यवस्था की जरूरत है।

हल्द्वानी- भाजपा की बैठक में उठा नागरिकता संशोधन कानून का मामला, जानिये क्या बोले पदाधिकारी

भंडारी ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 बनने से पहले भारतीय मूल के बहुत से व्यक्ति जिनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान के उक्त अल्पसंख्यक समुदयों के व्यक्ति भी शामिल हैं, वे नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5 के अधीन नागरिकता के लिए आवेदन करते थे। किन्तु यदि वे अपने भारतीय मूल का सबूत देने मे असमर्थ थे, तो उन्हे उक्त अधिनियम की धारा 6 के तहत ‘‘ प्राकृतिकरण’’ द्वारा नागरिकता के लिये आवेदन करने को कहा जाता था यह उनको बहुत से अवसरों एवं लाभों से वंचित करता था।

हल्द्वानी- भाजपा की बैठक में उठा नागरिकता संशोधन कानून का मामला, जानिये क्या बोले पदाधिकारीइस अवसर पर पुष्कर काला ने सभी मोर्चो के जिलाध्यक्षों को जानकारी देते हुए बताया कि युवा मोर्चा को कॉलेज, स्कूलों एवं विश्वविद्यालयों में जाकर छात्रों के बीच में जाकर सामाजिक सम्पर्क करना है तथा स्टार लगातार नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन पर युवाओं से पीएम मोदी के लिए समर्थन पत्र व सोशल मीडिया में हैसटैग तथा टॉल फ्री नम्बर 8866288662 पर मिस्ड कॉल देकर देश में नागरिकता संशोधन कानून के लिए समर्थन देने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा को स्वयं सहायता समूह व सामाजिक संस्थाओं व महिला संस्थाओं समूह के बीच में जाकर नागरिकता संशोधन कानून पर अपना समर्थन मोदी को देने का आवाहन किया।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा किया। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष व राज्य मंत्री राजेश कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, राज्य मंत्री अजय राजौर, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा गुंजन सुखीजा, महिला मोर्चा दीपाली कन्याल, अनुसूचित मोर्चा समीर आर्य, ओ.बी.सी. मोर्चा अजय वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा समीम अहमद, ओ.बी.सी. मोर्चा नेत्रपाल मौर्या इसके अतिरिक्त जिलाध्यक्ष चमन लाल चौधारी, हरीश भटृ, मनोज ओली, नीतिन कार्की, दीपा आर्य, प्रकाष आर्य, आदेश ठाकुर, दिनेश प्रजापति, महामंत्री शुभम, मीडिया प्रभारी तरूण बंसल, भुवन भटृ, कुबेर बोरा मौजूद रहे।