हल्द्वानी- बीजेपी ने किसान के बेटे को बनाया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, पढ़िये इनका राजनीतिक सफर

Gramin Mandal Adhyaksh, विगत दिवस भाजपा द्वारा नैनीताल जिले के 19 मंडल अध्यक्षों के नाम जारी किये जा चुके है। जिसमें हल्द्वानी ग्रामीण नगर पश्चिम से नवीन चन्द्र भट्ट को पार्टी द्वारा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त ग्रामीण मंडल अध्यक्ष का आज हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित एक बैंकट हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं
 | 
हल्द्वानी- बीजेपी ने किसान के बेटे को बनाया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, पढ़िये इनका राजनीतिक सफर

Gramin Mandal Adhyaksh, विगत दिवस भाजपा द्वारा नैनीताल जिले के 19 मंडल अध्यक्षों के नाम जारी किये जा चुके है। जिसमें हल्द्वानी ग्रामीण नगर पश्चिम से नवीन चन्द्र भट्ट को पार्टी द्वारा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त ग्रामीण मंडल अध्यक्ष का आज हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित एक बैंकट हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर दार स्वागत किया।

इस खास मौके पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे। इस दौरान नवीन चन्द्र भट्ट ने ग्रामीणों के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से भाजपा के लिए हर पद पर कार्य करते आये है। अब पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

हल्द्वानी- बीजेपी ने किसान के बेटे को बनाया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, पढ़िये इनका राजनीतिक सफर

1989 में डाला पहला वोट

किसान परिवार में जन्में नवीन चन्द्र भट्ट आज भाजपा द्वारा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चुने जा चुके है। उनके पिता केवलानंद भट्ट किसान है। नवीन की माने तो वह किसान परिवार में जन्में और बचपन से ही किसानी और महनत करके जीवन में आगे बड़े है। पार्टी में भी पूरी महनत और लगन से कार्य करने का नतीजा आज उन्हें हासिल हुआ है। उन्होंने लंबे समय से पार्टी से जुड़कर पार्टी के हित में अनेक कार्य किये है।

अब अध्यक्ष बनने के बाद वह पार्टी को और भी आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। बता दें कि नवीन भट्ट ने सन् 1994 में हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से बीए पास किया। जिसके बाद उन्होंने अपना खुद का व्यापार किया। वर्ष 1989 में उन्होंने अपना पहला वोट डाला। जिसके बाद 1991 से वह एक सक्रिय कार्यकर्ता बन गए।

हल्द्वानी- बीजेपी ने किसान के बेटे को बनाया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, पढ़िये इनका राजनीतिक सफर

राजनीतिक सफर

बता दें कि वर्ष 2002 में वह ग्राम सभा पनियाली के अध्यक्ष रहे। इसके बाद वह गुनीपुर जीवानंद के न्याय पंचायत अध्यक्ष चुने गए। नवीन चन्द्र भट्ट वर्ष 2008 से 2011 में ग्रामीण मंडल में मंत्री रहे। इस बीच 2008 में उनकी धर्मपत्नी मंजू भट्ट भी ग्राम प्रधान रही। वर्ष 2011 से 2014 तक वह फिर पार्टी की ओर से महामंत्री चुने गए।

जिसके बाद वर्ष 2015 में भी उन्होंने महा मंत्री का कार्यभार संभाला। वर्ष 2014 से 2018 तक फिर वह पनियाली प्रधान बनकर उभरे। वही अब ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनने के बाद उनका लक्ष्य पार्टी को आगे बढ़ाना है। अपने इस सफर और जीत के लिए वे सभी को अपना गुरू मानते है।

होम्योपैथिक चिकित्सा के लाजवाब हैरान करने वाले परिणाम | खराब किडनी के लिए होमियोपैथी का तोहफा