हल्द्वानी- विनीत अग्रवाल को भाजपा ने चुना नगर अध्यक्ष, पढ़े इनका राजनीतिक सफर

Haldwani Nagar Adhyaksh, भाजपा द्वारा नैनीताल जिले के 19 मंडल अध्यक्षों के नाम जारी किये जा चुके है। जिसमें पार्टी द्वारा विनीत अग्रवाल को हल्द्वानी नगर का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के बाद से सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल
 | 
हल्द्वानी- विनीत अग्रवाल को भाजपा ने चुना नगर अध्यक्ष, पढ़े इनका राजनीतिक सफर

Haldwani Nagar Adhyaksh, भाजपा द्वारा नैनीताल जिले के 19 मंडल अध्यक्षों के नाम जारी किये जा चुके है। जिसमें पार्टी द्वारा विनीत अग्रवाल को हल्द्वानी नगर का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के बाद से सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने भी पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी इमानदारी के साथ पालन करने की बात कही है। उन्होंने सरकार की सभी नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं और जनता को रुबरु कराना अपनी पहली प्राथमिकता बताई।

हल्द्वानी- विनीत अग्रवाल को भाजपा ने चुना नगर अध्यक्ष, पढ़े इनका राजनीतिक सफर

राजनीतिक सफर

अपने पिताजी विजय प्रकाश अग्रवाल और ताऊजी वेद् प्रकाश गुप्ता को राजनीति में अपना गुरु मानने वाले नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने 1998 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। कड़ी मेहनत के कारण संगठन ने उन्हें कई पदों पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी। एबीवीपी में जुड़कर वह नगर मंत्री रहे।

जिसके बाद युवा मोर्चे के जिला कोषाध्यक्ष बने। नगर मंडल में विनीत 2016 में नगर मंत्री जबकि 2018 में महामंत्री बने। उनके पिताजी विजय प्रकाश अग्रवाल भी वर्ष 2004 से 2005 तक नगर मंडल व महानगर अध्यक्ष रह चुके है। विनीत ने बताया कि उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई लखनऊ व हल्द्वानी में की। जिसमें आठवीं तक वे विद्या मंदिर में पढ़े। हल्द्वानी के एच.एन स्कूल से 1996 में हाईस्कूल कर एमबी इंटर कॉलेज से 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की।

हल्द्वानी- विनीत अग्रवाल को भाजपा ने चुना नगर अध्यक्ष, पढ़े इनका राजनीतिक सफर

जनता और सरकार की दूरी करेंगे कम

नगर अध्यक्ष बनने के बाद विनीत ने केंन्द्र की सभी नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं और जनता को रुबरु कराना अपनी पहली प्राथमिकता बताई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए अनेक योजनाओं को शुरुआत की जा चुकी है। लेकिन जानकारी न होने के कारण लोग इन योजनाओं का फायदा पूरी तरह नहीं उठा पा रहे है। वह जनता की मुख्य समस्या को दूर करना चाहते है। ताकि सरकार की नीतियों का लाभ जनता तक पहुंच सके। इसके लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भी विस्तार से सभी नीतियों की जानकारी देने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने हल्द्वानी विधानसभा की सभी दिक्कतों को दूर करने की बात करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में वह कांग्रेस को पटखनी देकर भाजपा का परचम लहराएंगे