हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पर लगाये आरोपों पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कांग्रेसियों को कह डाली ये बात

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर लगाये गये आरापों को आज हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झूटा ठहराया। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस एक ब्लैकमेल पत्रकार के साथ मिलकर मुख्यमंत्री की छवि खराब कर सरकार को अस्थीर करने का प्रयास कर रही है। उन्होने बताया कि पत्रकार उमेश पर पांच राज्यों
 | 
हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पर लगाये आरोपों पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कांग्रेसियों को कह डाली ये बात

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर लगाये गये आरापों को आज हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झूटा ठहराया। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस एक ब्लैकमेल पत्रकार के साथ मिलकर मुख्यमंत्री की छवि खराब कर सरकार को अस्थीर करने का प्रयास कर रही है।

उन्होने बताया कि पत्रकार उमेश पर पांच राज्यों में दर्जनों मुकदमें है। ऐसे में वह अब मुख्यमंत्री पर झूटे आरोप लगा रहे है। प्रदीप बिष्ट ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुआ कहा कि कांग्रेस पूर्व से ही सरकार को अस्थीर करने का प्रयास करती आई है, लेकिन अब वह ब्लैकमेल पत्रकारों का भी सहारा लेने लगी है।

जो कि बेहद निंदनीय है। प्रदीप ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार को बदनाम करने का षड़यंत्र जनता भी भली भांति जानती है, उन्होने बताया कि कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री की छवी खराब करने का जो षड़यंत्र कांग्रेस ने रचा है, उसके लिये वह कभी कामयाब नही हो पायेगी।