हल्द्वानी-भाजपा ने घोषित की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची, हल्द्वानी से खुली इनकी किस्मत

Haldwani News- पंचायत चुनाव का रिजल्ट आने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए कमशकमश शुरू हो गई है। भाजपा ने पांच जिला पंचायत अध्यक्षों ने नामों की घोषणा कर दी। साथ ही 35 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। निश्चित ही भाजपा पंचायत चुनाव में रिजल्ट कोa लेकर गंभीर
 | 
हल्द्वानी-भाजपा ने घोषित की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची, हल्द्वानी से खुली इनकी किस्मत

Haldwani News- पंचायत चुनाव का रिजल्ट आने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए कमशकमश शुरू हो गई है। भाजपा ने पांच जिला पंचायत अध्यक्षों ने नामों की घोषणा कर दी। साथ ही 35 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। निश्चित ही भाजपा पंचायत चुनाव में रिजल्ट कोa लेकर गंभीर है। पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा सीट निर्दलीय के कब्जे में गई। जबकि सत्ताधारी भाजपा दूसरे नंबर पर रही है।

हल्द्वानी-भाजपा ने घोषित की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची, हल्द्वानी से खुली इनकी किस्मत

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की। जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवारों में चंपावत जिले से प्रीति पाठक, पिथौरागढ़ नेहा बोरा, पौड़ी शांति देवी, रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, उत्तरकाशी चंदन पंवार के नाम शामिल है।

गढ़वाल मंडल में ब्लॉक प्रमुखों के लिए 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। जबकि कुमाऊं के 21 नामों की सूची जारी की गई। हल्द्वानी से ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा ने रूपा को अपना प्रत्याशी घोषित किया जबकि धारी से आशा रानी, रामगढ़ से भगवती देवी, रामनगर से रेखा रावत को प्रत्याशी बनाया गया है।