हल्द्वानी-भाजपा ने उखाड़े कांग्रेस के कई विकेट, ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों नेता भाजपा में शामिल

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़े झटके दे दिये है। आज कांग्रेस के कई पुराने ग्रामीण क्षेत्रों के नेता भाजपा में शामिल हो गये। जिसके बाद नैनीताल सीट पर लोकसभा चुनाव में मुकाबला बड़ा जबरदस्त हो गया है। कांग्रेस को मतदान से पहले झटकों की झड़ी लगा दी
 | 
हल्द्वानी-भाजपा ने उखाड़े कांग्रेस के कई विकेट, ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों नेता भाजपा में शामिल

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़े झटके दे दिये है। आज कांग्रेस के कई पुराने ग्रामीण क्षेत्रों के नेता भाजपा में शामिल हो गये। जिसके बाद नैनीताल सीट पर लोकसभा चुनाव में मुकाबला बड़ा जबरदस्त हो गया है। कांग्रेस को मतदान से पहले झटकों की झड़ी लगा दी है। ऐसे में चुनाव माहौल अपने चरम पर है। भाजपा फिर सत्ता पाने की फिराक में है। ऐसे में भाजपा अपने बनाये प्लान के हिसाब से चल रही है कि कांग्रेस को उत्तराखंड के पांचों सीटों पर पटखनी दे सकें। आज पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, नैनीताल विधायक संजीव आर्य और हल्द्वानी मेयर जोगेन्द्र रौतेला की उपस्थित में दर्जनभर लोगों ने भाजपा का हाथ थाम लिया।

हल्द्वानी-भाजपा ने उखाड़े कांग्रेस के कई विकेट, ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों नेता भाजपा में शामिल

आज भाजपा ने अपने कुनबे को बढ़ाते हुए धौलाखेड़ा के ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह नेगी, तारा सिंह ज्येष्ठ प्रमुख, शंकर जोशी, किरन जोशी, पूर्व प्रधान जयंती बिष्ट सहित दर्जनों लोग भाजपा में शमिल हो गये।

WhatsApp Group Join Now
News Hub