हल्द्वानी-भाजपा प्रत्याशी भट्ट का बड़ा बयान, ऐसे किया कांग्रेस पर जुबानी हमला

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क-आज भाजपा के छड़ैल में हुए एक कार्यक्रम में कई युवाओं और महिलाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है। लोग पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित हुए है। जिसके बाद भाजपा में आने के लिए
 | 
हल्द्वानी-भाजपा प्रत्याशी भट्ट का बड़ा बयान, ऐसे किया कांग्रेस पर जुबानी हमला

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क-आज भाजपा के छड़ैल में हुए एक कार्यक्रम में कई युवाओं और महिलाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है। लोग पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित हुए है। जिसके बाद भाजपा में आने के लिए लोगों की होड़-सी लगी हुई है। लोग हर दिन भाजपा में शामिल हो रहे है। भट्ट ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों की मानसिकता ठीक नहीं है। वह आतंकियों को भी जी कहकर बुलाते है। देश की जनता कांगे्रस को समझ चुकी है। इसलिए आज हर तरफ मोदी-मोदी है।

हल्द्वानी-भाजपा प्रत्याशी भट्ट का बड़ा बयान, ऐसे किया कांग्रेस पर जुबानी हमला

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस में कोई बड़ा नेता नहीं बचा है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक गायब है कोई भी बड़ा नेता प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार को नहीं आया। कांग्रेस में गुटबाजी साफ दिख रही है। भाजपा ने मोदी राज में देश का विकास किया है। उसकी की बदौलत आज जनता उन्हें पसंद कर रही है।