हल्द्वानी- बीजेपी ने नवीन पंत को बनाया उत्तरी नगर मंडल का अध्यक्ष, पढ़े उनका राजनीतिक सफर

Haldwani Mandal Adhyaksh, भारतीय जनता पार्टी द्वारा नैनीताल जिले के अपने 19 मंडल अध्यक्षों के नाम जारी किये जा चुके है। पार्टी ने नवीन पंत को हल्द्वानी उत्तरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नवीन को पार्टी द्वारा दी गई इस खास जिम्मेदारी के बाद से सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
 | 
हल्द्वानी- बीजेपी ने नवीन पंत को बनाया उत्तरी नगर मंडल का अध्यक्ष, पढ़े उनका राजनीतिक सफर

Haldwani Mandal Adhyaksh, भारतीय जनता पार्टी द्वारा नैनीताल जिले के अपने 19 मंडल अध्यक्षों के नाम जारी किये जा चुके है। पार्टी ने नवीन पंत को हल्द्वानी उत्तरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नवीन को पार्टी द्वारा दी गई इस खास जिम्मेदारी के बाद से सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इतना ही नहीं नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने भी पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करने की बात कही है। उन्होंने नगर में भाजपा संगठन को और भी मजबूत करने की बात कही है। वह बाल्यकाल से संघ से जुड़े हुए है।

हल्द्वानी- बीजेपी ने नवीन पंत को बनाया उत्तरी नगर मंडल का अध्यक्ष, पढ़े उनका राजनीतिक सफर

राजनीतिक सफर

हल्द्वानी उत्तरी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नवीन पंत के राजनीतिक सफर में नजर डाले तो वर्ष 2001 से वे राजनीति में सक्रिय हुए। उनके पिताजी शिव चंद पंत भारतीय सेना के ओपीएफ से रिटायर हैं। कानपुर में हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई करने के बाद 1995 में नवीन पंत ने अपना बीए पूरा किया। राजनीति में सक्रिय होने के चलते 2007 में बीजेपी ने उन्हें जिला विशेष आंमत्रित सदस्य बनाया।

हल्द्वानी- बीजेपी ने नवीन पंत को बनाया उत्तरी नगर मंडल का अध्यक्ष, पढ़े उनका राजनीतिक सफर

वही 2008 में वह जिला गौ रक्षा संरक्षक बने। वर्ष 2010-14 में भारतीय जनता पार्टी के जिला नैनीताल के मीडिया प्रभारी रहे नवीन को पार्टी ने फिर 2014-15 में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी बनाया। 2016 में उन्हें विशेष आंमत्रित सदस्य प्रदेश बनाया गया। 2017 में पार्टी के मीडिया पैनालिस्ट की जिम्मेदारी उन्हे सौंपी। अब 2019 में एक बार पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें हल्द्वानी उत्तरी नगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जनता की समस्याओं को करेंगे दूर

हल्द्वानी उत्तरी मंडल अध्यक्ष बनने के बाद नवीन पंत ने नगर की जनता की सभी समस्याओं को दूर करने की बात कही है। उन्होंने केंन्द्र की सभी नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं और जनता को रुबरु कराना अपनी पहली प्राथमिकता बताई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए अनेक योजनाओं को शुरुआत की जा चुकी है। लेकिन जानकारी न होने के कारण लोग इन योजनाओं का फायदा पूरी तरह नहीं उठा पा रहे है। वह जनता की मुख्य समस्या को दूर करना चाहते है। ताकि सरकार की नीतियों का लाभ जनता तक पहुंच सके।