हल्द्वानी-भाजपा ऐसे बनायेगी 130 करोड़ देशवासियों के लिए नया भारत, उत्तराखंड से गजराज बिष्ट ने जारी किया संकल्प पत्र

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा 130 करोड़ देशवासियों का ‘‘नया भारत’’ संकल्प पत्र लोकसभा 2019 के लिए जारी किया गया। केन्द्र की मोदी सरकार ने
 | 
हल्द्वानी-भाजपा ऐसे बनायेगी 130 करोड़ देशवासियों के लिए नया भारत, उत्तराखंड से गजराज बिष्ट ने जारी किया संकल्प पत्र

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा 130 करोड़ देशवासियों का ‘‘नया भारत’’ संकल्प पत्र लोकसभा 2019 के लिए जारी किया गया। केन्द्र की मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्शो में ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ मूल मंत्र पर कार्य करते हुए एक प्रतिबद्ध और निर्णायक नेतृत्व की सरकार चलाने सफल प्रयास किया है। उन प्रयासों को आगे बढ़ाने की ईच्छा शक्ति के साथ नये भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता को दोहराने का संकल्प लेते हुए यह संकल्प पत्र बनाया है। जिसमें राष्ट्र को सर्वप्रथम रखते हुए विभिन्न 15 मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प लिया है जिसमें आतंकवाद पर सुरक्षा नीति अपनाते हुए फ्री हैंड की नीति का अनुसरण करेंगे। साथ ही साथ सुरक्षा बलों को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनायेंगे। सैनिकों के कल्याण के लिए उनके सेवानिवृत्त होने से पूर्व उनके पुर्नवास की योजना आरम्भ कर देंगे। पुलिस बलों, तटवर्तीय सुरक्षा का आधुनिकरण किया जायेगा।

हल्द्वानी-भाजपा ऐसे बनायेगी 130 करोड़ देशवासियों के लिए नया भारत, उत्तराखंड से गजराज बिष्ट ने जारी किया संकल्प पत्र

हर वर्ग का रखा ध्यान- गजराज

बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में धारा-370 की अपनी दृष्टिकोण को दोहराते हुए शांति, सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे तथा 35 ए खत्म करने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध रहेगी। पड़ोसी देशों द्वारा प्रताडि़त धार्मिक अल्पसंख्यक के संरक्षण के लिए सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल लायेगी। वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए कदम उठायेंगे। घुसपैठियों से देश को सुरक्षित करने के लिए स्मार्ट फेसिंग पायलट प्रोजेक्ट धुबलि लागू किया जायेगा। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हमने अपना लक्ष्य 2022 तक पूर्ण करने के लिए किसान कल्याण नीति, कृषि क्षेत्रों का विकास करने के लिए विभिन्न मिशन चलायेंगे जिससे किसान आत्मनिर्भर और सुदृढ़ बने। कृषि के क्षेत्र में कृषि और प्रोद्यौगिकी का मेल कर डिजिटलकरण किया जायेगा, पशुपालन, नीली क्रांति तथा महात्मा गांधी की परिकल्पना ग्रामस्वराज का सपना साकार करने का संकल्प लेती है।

हल्द्वानी-भाजपा ऐसे बनायेगी 130 करोड़ देशवासियों के लिए नया भारत, उत्तराखंड से गजराज बिष्ट ने जारी किया संकल्प पत्रBJP-Samkalppatr-2019-hindi

5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प

बिष्ट ने बताया कि विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ते हुए नये भारत को 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए संकल्प पत्र है। जिसके लिए कर नीति, वस्तु सेवा कर को सरल करने, मेक इन इण्डिया, सूक्ष्म लघु उपक्रम स्टार्टअप इण्डिया, स्किल इण्डिया की सुगमता को बढ़ावा दिया जायेगा, सेवा क्षेत्र के अन्दर पर्यटक क्षेत्रों का काफी ध्यान दिया जायेगा। पारदर्शी अर्थव्यवस्था बनाते हुए भगौड़ों, बेनामी सम्पत्ति, स्वीस बैंकों में मौजूद खातों पर शिकंजा कसा जायेगा एवं अतंराष्ट्रीय व्यापार के लिए पर्याप्त वित्तीय एवं संस्थागत सहायता उपलब्ध करायेंगे। नये भारत की बुनियाद रखने के लिए शहरी विकास, स्वच्छ भारत मिशन, जल शक्ति, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, हवाई अड्डे, तटीय क्षेत्र, डिजीटल कनेक्टीविटी, विद्युत उत्पादन का विकास भी किया जायेगा।

नई दिल्ली-भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, राम मंदिर से लेकर छोटे दुकानदारों का भी रखा ध्यान, पढिय़े पूरा संकल्प पत्र

युवाओं को रोजगार से जोडऩे की नई योजनाएं

स्वस्थ्य भारत के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और मजबूत किया जायेगा। संक्रमित रोगों को खत्म करने के लिए टीकाकरण और पोषण के मिशनों को बढ़ावा दिया जायेगा। सुशासन भारत के लिए एक साथ चुनाव नीति, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, सिविल सर्विस एवं शासन में सुधार, पुलिस एवं न्याय व्यवस्था को सुधारने के लिए उस पर कार्य किया जायेगा। वन एवं पर्यावरण, हिमालय क्षेत्र के संरक्षण के लिए कार्य किया जायेगा। नये भारत निर्माण में युवा पीढ़ी की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत आधारशिला की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए युवाओं के लिए नये अवसर, उद्यमिता स्टार्टअप, प्रशासन में युवा शक्ति, खेलों इण्डिया जैसी योजनाओं को और विकसित किया जायेगा। नये भारत का सपना यह है कि नारी सशक्त और सबल हो तथा देश के विकास में बराबर की भागीदार बने जिसके लिए उनके सम्रग विकास और समाज तथा अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी में वृद्धि जारी रखी जायेगी। शिक्षा, समावेशी विकास, सांस्कृतिक विरासत, वैश्विक भारत के विभिन्न मुद्दों पर कार्य करने एवं सुदृढ़ करने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार संकल्पबद्ध है। जिसमें भारत की आजादी के 75 वर्ष 2022 में पूर्ण होने तक 75 संकल्पों को पूर्ण करने का विश्वास रखती है।