हल्द्वानी के लाल ने किया बैकॉक में ये कमाल, विश्व में ऐसे लहराया देवभूमि का परचम

हल्द्वानी-एक बार फिर देवभूमि का नाम रोशन हुआ है। हर दिन देवभूमि से एक से बढक़र एक प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही हैं। खेल के मैदान से लेकर सेना तक, सौंदर्य से लेकर बड़े-बड़े पदों पर आज उत्तराखंड के लोगों का कब्जा जमा हुआ है। कोई देश का नाम देश में रोशन कर रहा तो
 | 
हल्द्वानी के लाल ने किया बैकॉक में ये कमाल, विश्व में ऐसे लहराया देवभूमि का परचम

हल्द्वानी-एक बार फिर देवभूमि का नाम रोशन हुआ है। हर दिन देवभूमि से एक से बढक़र एक प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही हैं। खेल के मैदान से लेकर सेना तक, सौंदर्य से लेकर बड़े-बड़े पदों पर आज उत्तराखंड के लोगों का कब्जा जमा हुआ है। कोई देश का नाम देश में रोशन कर रहा तो कोई विदेश में कोई अपने टेलंैट के दम पर लोगों का दिल जीत रहा है। इस बार देवभूमि का भारत का नाम विदेश में रोशन किया है हल्द्वानी के सौरव सिंह रावत ने। सौरव ने बैकॉक में आयोजित हुए मिस्टर युनाइटेड विश्व प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता 22 मई से 27 मई तक हुई थी। सौरव के टॉप-10 में शामिल होने के लिए वोटों की जरूरत थी। जिसके बाद लोगों ने उन्हें वोट किया। टॉप-10 प्रतिभागियों में से सौरव को मिस्टर युनाइटेड विश्व विनर 2019 चुना गया।

हल्द्वानी के लाल ने किया बैकॉक में ये कमाल, विश्व में ऐसे लहराया देवभूमि का परचम

सौरव बने मिस्टर युनाइटेड विश्व

सौरव सिंह रावत हल्द्वानी के शीशमहल के रहने वाले है। इससे पहले हैदराबाद में आयोजित मैन ऑफ द विश्व में मिस्टर युनाइटेड विश्व इंडिया विनर का टाइटल जीता था। अब उन्होंने बैकाक के पटाया में आयोजित हुए मिस्टर युनाइटेड वल्र्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

हल्द्वानी के लाल ने किया बैकॉक में ये कमाल, विश्व में ऐसे लहराया देवभूमि का परचम

उन्हें बेस्ट फिटनेस ऑफ मॉडल के साथ ही मिस्टर युनाइटेड वल्र्ड प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका किया। इस प्रतियोगिता में 12 देशों ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने भारत का नाम दुनियां में रोशन किया वहीं एक बार फिर विश्व में उत्तराखंड का परचम लहराया। शीशमहल के रहने वाले सौरव रावत दो सालों से वह गुरुग्राम में सर्टिफाइड जिम ट्रेनर हैं। उन्होंने सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 12वीं पास की। इसके बाद कुमाऊं यूनिवर्सिटी से स्नातक किया।