हल्द्वानी-माफी मांगे बंशीधर भगत, कांग्रेसियों ने ऐसे जताया आक्रोश

हल्द्वानी-कांग्रेस और भाजपा में जंग जारी है। ऐसे में कांग्रेस लगातार भाजपा को घेर रही है। आज सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम हरीश रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बीच बयानबाजी चल रही है। अब इसमें कार्यकर्ता भी कूद चुके हैं। मंगलवार को कांग्रेसियों ने भगत की टिप्पणी के खिलाफ बुद्ध पार्क में
 | 
हल्द्वानी-माफी मांगे बंशीधर भगत, कांग्रेसियों ने ऐसे जताया आक्रोश

हल्द्वानी-कांग्रेस और भाजपा में जंग जारी है। ऐसे में कांग्रेस लगातार भाजपा को घेर रही है। आज सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम हरीश रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बीच बयानबाजी चल रही है। अब इसमें कार्यकर्ता भी कूद चुके हैं। मंगलवार को कांग्रेसियों ने भगत की टिप्पणी के खिलाफ बुद्ध पार्क में जमकर नारेबाजी कर उनका पुतला फंूका। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर पूर्व सीएम को घेरने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पहले आइएसबीटी, चिडिय़ाघर का निर्माण कराने के साथ स्टेडियम का काम पूरा कराना चाहिए। उसके बाद कांग्रेस की सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा ले।

हल्द्वानी-माफी मांगे बंशीधर भगत, कांग्रेसियों ने ऐसे जताया आक्रोश

इस दौरान जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में एकजुट हुए कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा नेताओं की वजह से कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई। ऐसे में उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। आरोप लगाया कि हरीश रावत की सरकार जाने के बाद प्रदेश में विकास के काम ठप हो चुके हैं। उन्होंनेे पूर्व सीएम पर आरोप लगाने की बजाय भाजपा नेता को उनसे माफी मांगनी चाहिए। भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियां बताए। पूर्व सरकार को कठघरे में खड़ा न करे।