हल्द्वानी-हंसमुख हर दिल अजीज् राज बिष्ट की कोरोना से मौत, इस पार्षद का था भाई

हल्द्वानी-कोरोना से हल्द्वानी के एक युवक की मौत हो गई। जिससे प्रशासन में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि विगत 2 दिसंबर को उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। युवक आवास विकास का रहने वाला है। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार
 | 
हल्द्वानी-हंसमुख हर दिल अजीज् राज बिष्ट की कोरोना से मौत, इस पार्षद का था भाई

हल्द्वानी-कोरोना से हल्द्वानी के एक युवक की मौत हो गई। जिससे प्रशासन में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि विगत 2 दिसंबर को उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। युवक आवास विकास का रहने वाला है। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

आवास-विकास की नगर निगम पार्षद दीपा बिष्ट के भाई राज बिष्ट की कोरोना से मौत हो गई। राज बिष्ट की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के बाद विगत 2 दिसंबर को उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह कोरोना पॉजिटिव निकले। आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। राजपुरा शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। राज बिष्ट की मौत के बाद पत्नी तरूणा बिष्ट का रो-रोकर बुरा हाल है। वह एक बेटा है।

कोरोना से बचाव के उपाय

व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें।
हाथों को बार-बार धोये।
अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये।
हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें।
गुनगुने पानी पीने की आदत डालें।
चेहरे और आंखों पर हाथों से टच न करें।
छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल से ढंकें।