हल्द्वानी – यहां घर में अकेली सोई महिला से दुष्कर्म का प्रयास , जानिए क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी – महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का शोर सुनकर जब उसकी पुत्री मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुरा, वार्ड नंबर 13 निवासी महिला के अनुसार 23 फरवरी
 | 
हल्द्वानी – यहां घर में अकेली सोई महिला से दुष्कर्म का प्रयास  , जानिए क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी – महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का शोर सुनकर जब उसकी पुत्री मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुरा, वार्ड नंबर 13 निवासी महिला के अनुसार 23 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी कि तभी पड़ोस में रहने वाला राजू पुत्र बच्चू उसके कमरे में आ गया और लाईट का बल्व निकाल दिया।

हल्द्वानी – बस इतनी सी बात पर यहां महिला के फाड़े कपड़े , शिकायत लेकर रोते हुए थाने पहुंची महिला

इसके बाद वह उसके बिस्तर में घुस गया और उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर उसकी पुत्री कमरे में आई तो आरोपी घबरा गया और भागने लगा। इस बीच मोहल्ले के लोग भी मौके की तरफ आने लगे तो आरोपी फरार हो गया। महिला ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।