हल्द्वानी- आनंदा एकेडमी में मनाया दशहरा महोत्सव, बच्चों ने पात्र बन जीता दिल

हल्द्वानी- आज डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामायण की विभिन्न पौराणिक कहानियों को झांकियों के माध्यम से जीवन्त किया गया। विद्यालय प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रसंगसह वर्णन किया तथा बच्चों व शिक्षकों से राम जी का आदर्श चरित्र अपनाने
 | 
हल्द्वानी- आनंदा एकेडमी में मनाया दशहरा महोत्सव, बच्चों ने पात्र बन जीता दिल

हल्द्वानी- आज डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामायण की विभिन्न पौराणिक कहानियों को झांकियों के माध्यम से जीवन्त किया गया। विद्यालय प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रसंगसह वर्णन किया तथा बच्चों व शिक्षकों से राम जी का आदर्श चरित्र अपनाने का आह्वान किया।

हल्द्वानी- आनंदा एकेडमी में मनाया दशहरा महोत्सव, बच्चों ने पात्र बन जीता दिल

प्रधानाचार्या रुपाली बिष्ट ने इस उत्सव का महत्व बताते हुए भगवान राम के चरित्र-वर्णन और जीवनी पर भी प्रकाश डाला। केजी-विंग कॉर्डिनेटर माया बिष्ट के नेतृत्व में मीनाक्षी तिवारी, सरोज रौतेला, मीनू मेर, कुसुम पचौली, नेहा जोशी, नीतू कश्यप, रीता गडिया इत्यादि ने भगवान राम से संबन्धित विभिन्न झांकियों का निर्माण किया। जिसमें मुख्य रूप से रावण दरबार, राम-लखन बाल लीला का मंचन, वशिष्ठ आश्रम, गुरुकुल, पंचवटी, सुरसा राक्षसी, अशोक वाटिका का दृश्य, नल-नील द्वारा समुद्र का निर्माण, द्रोणागिरि पर्वत के दृश्य को काफी खूबसुरती से दर्शाया गया था।

हल्द्वानी- आनंदा एकेडमी में मनाया दशहरा महोत्सव, बच्चों ने पात्र बन जीता दिल
इसके अलावा फैन्सी ड्रेस का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे विभिन्न पौराणिक पात्रों यथा राम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, दशरथ, सीता, शबरी, नल-नील, रावण, मेघनाथ, कुम्भकरण इत्यादि रूपों में आये तथा संवाद सुनाए। इस अवसर पर विक्रम बिष्ट, सुनीता भाकुनी, चन्द्राकला बिष्ट, आइना भमरा, प्राक्षी ओझा, रेनू पंत, इकरा खान, उदिता पंत, रजन मिश्रा, राजेन्द्र थापा, विरेन्द्र कुमार, नरेश कश्यप समस्त शिक्षिक-शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी मौजूद थे।