हल्द्वानी-अल्मोड़ा की नीमा बनी दिल्ली में भाजपा की प्रदेश महामंत्री, हो रही वाहवाही

हल्द्वानी- पहाड़ की बेटी को दिल्ली में भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद दिल्ली से लेकर पहाड़ का खुशी का माहौल है। मूलरूप से अल्मोड़ा जिले रहने वाली पूर्वी दिल्ली की मेयर रह चुकी नीमा भगत को भाजपा दिल्ली प्रदेश की मंत्री नियुक्त किया गया है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत
 | 
हल्द्वानी-अल्मोड़ा की नीमा बनी दिल्ली में भाजपा की प्रदेश महामंत्री, हो रही वाहवाही

हल्द्वानी- पहाड़ की बेटी को दिल्ली में भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद दिल्ली से लेकर पहाड़ का खुशी का माहौल है। मूलरूप से अल्मोड़ा जिले रहने वाली पूर्वी दिल्ली की मेयर रह चुकी नीमा भगत को भाजपा दिल्ली प्रदेश की मंत्री नियुक्त किया गया है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ट्वीट कर नीमा की नियुक्ति का स्वागत कर बधाई दी है। भगत ने इसे उत्तराखंड मूल के नेताओं का सम्मान बताया। वही पहाड़ की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से दिल्ली से लेकर अल्मोड़ा तक खुशी का माहौल है।

नीमा भगत का ससुराल अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में है और मायका तौली गांव में है। वह लंबे समय से दिल्ली में हैं, लेकिन उनका जुड़ाव अपने क्षेत्र की जड़ों से है। प्रदेश महामंत्री बनने के बाद नीमा भगत ने कहा कि वह अक्सर पहाड़ आती हैं। वहां की महिलाएं बहुत अधिक सशक्त हैं। हर मौसम में कड़ी मेहनत करती हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में कई युवाओं ने स्वरोजगार के जरिये महत्वपूर्ण काम किया है।