हल्द्वानी- भारतीय मुक्केबाजी संघ के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए अजय सिंह, जीतने पर की ये बड़ी घोषणा

भारतीय मुक्केबाजी संघ के चुनाव में अजय सिंह के अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसियेशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया ने हर्ष व्यक्त किया है, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अजय सिंह के विजयी होने से पूरे उत्तराखंड के बॉक्सिंग प्रेमियों में उत्साह व उल्लास का माहौल है। खोलिया ने बताया
 | 
हल्द्वानी- भारतीय मुक्केबाजी संघ के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए अजय सिंह, जीतने पर की ये बड़ी घोषणा

भारतीय मुक्केबाजी संघ के चुनाव में अजय सिंह के अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसियेशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया ने हर्ष व्यक्त किया है, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अजय सिंह के विजयी होने से पूरे उत्तराखंड के बॉक्सिंग प्रेमियों में उत्साह व उल्लास का माहौल है। खोलिया ने बताया कि अजय सिंह का यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पूर्व उनके कार्यकाल में उनके नेतृत्व में बॉक्सिंग का स्तर उठा है। उनकी कार्य कुशलता की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आज भारतीय बॉक्सिंह विश्वभर में 10वें रैंक पर हैं।

हल्द्वानी- भारतीय मुक्केबाजी संघ के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए अजय सिंह, जीतने पर की ये बड़ी घोषणा

स्पाईसजेट के है चेयरमैन

उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय मुक्केबाजी संघ का चुनाव तीन फरवरी को गुरुग्राम में एक होटल में संपन्न हुआ। जिसमें अजय सिंह जो कि स्पाईसजेट के चेयरमैन और उत्तराखंड बॉक्सिंग ऐसोसिएशन के अध्यक्ष भी है, ने 37-27 से महाराष्ट्र के पूर्व किक्रेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक, मुंबई को पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद को प्राप्त किया है।

9 बॉक्सर ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

विजयी होने के बाद अजय सिंह ने सभी लोगो को धन्यवाद देते हुए घोषणा की है कि अप्रैल या मई में कोविड-19 की स्थिती के नियंत्रण में आने के बाद इंडियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप दिल्ली में आयोजित होगी। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसियेशन के महासचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय सिंह के प्रयास से आज देश के पास कई अंतर्राष्ट्रीय कोच, रेफरी व जज है। इसके अलावा 9 बॉक्सर ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके है, भविष्य में भी कई खिलाड़ियों के क्वालीफाई होने की संभावना है।

इन्होंने दी बधाई

इस अवसर पर भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता, उत्तराखंड ओलम्पिक संघ के महासचिव डी.के सिंह, उत्तराखंड ओलम्पिक संघ के लाईफटाईम अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, संघ के उपाध्यक्ष व टैक्निकल सलाहकार डॉ. धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट, संघ के महासचिव गोपाल खोलिया, कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीडाधिकारी डॉ. नागेन्द्र शर्मा, नवीन टम्टा, पूरन बोरा, सी.के जोशी, डॉ. भुवन तिवारी, संजीव, जोगेन्द्र बोरा, भारतीय महिला टीम के वरिष्ठ कोच भाष्कर भट्ट सहित सभी खेल संघ व खिलाड़ियों ने प्रसन्ना व्यक्त की है।