हल्द्वानी- हरदा की हार का कृषि मंत्री ने ऐसे उड़ाया मजाक, दे डाली वानप्रस्थ आश्रम जाने की नसीहत

उत्तराखंड में इन दिनों राजनीतिक का माहौल गरमाने लगा है, क्योंकि 2022 अब नजदीक है। लिहाजा बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। ऐसा ही एक बड़ा बयान कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उपर दे डाला है। मंत्री सुबोध उनियाल आज हल्द्वानी के गौलापार स्थित सर्किट हाउस
 | 
हल्द्वानी- हरदा की हार का कृषि मंत्री ने ऐसे उड़ाया मजाक, दे डाली वानप्रस्थ आश्रम जाने की नसीहत

उत्तराखंड में इन दिनों राजनीतिक का माहौल गरमाने लगा है, क्योंकि 2022 अब नजदीक है। लिहाजा बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। ऐसा ही एक बड़ा बयान कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उपर दे डाला है। मंत्री सुबोध उनियाल आज हल्द्वानी के गौलापार स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के लिए पहुंचे।

हल्द्वानी- हरदा की हार का कृषि मंत्री ने ऐसे उड़ाया मजाक, दे डाली वानप्रस्थ आश्रम जाने की नसीहत

सठिया गए हरदा- मंत्री सुबोध उनियाल

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए विधायकों पर खरीद-फरोख्त के दिए गए बयानों पर तंज कसते हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरीश रावत को वानप्रस्थ आश्रम की ओर चले जाना चाहिए क्योंकि राज्य की जनता ने सबसे पहले देखा कि एक मुख्यमंत्री किस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त होकर अपने प्रदेश को लूटने ने की बात स्वीकार रहा था। जिसके बाद राज्य की जनता ने उनको दो-दो जगह से चुनाव हराकर जवाब दिया। उसके बावजूद भी हरीश रावत नहीं समझ रहे हैं क्योंकि वह सठिया गए है। लिहाजा उनको अपनी दीर्घायु के लिए वानप्रस्थ आश्रम चले जाना चाहिए।