हल्द्वानी में एक बार फिर फैली सनसनी, अब इस पॉश कॉलोनी में सामने आई तीन बड़ी वारदात

Robbery, हल्द्वानी में चोरों ने फिर से अपना आंतक दिखाना शुरू कर दिया है। नगर में तीन अलग-अलग घरों में टोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। जानकारी मुताबिक चोरों ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक साथ तीन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। चोर वहां से
 | 
हल्द्वानी में एक बार फिर फैली सनसनी, अब इस पॉश कॉलोनी में सामने आई तीन बड़ी वारदात

Robbery, हल्द्वानी में चोरों ने फिर से अपना आंतक दिखाना शुरू कर दिया है। नगर में तीन अलग-अलग घरों में टोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। जानकारी मुताबिक चोरों ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक साथ तीन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। चोर वहां से हजारों की नगदी समेत अन्य सामान ले उड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का जायजा लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है। इधर पॉश कालोनी में हुई चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से चोरी की वारदातों के जल्द खुलासे के साथ-साथ क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

चोरों के हौसले बुलंद

जानकारी के अनुसार भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के शांतिनगर में रमेश चन्द्र लोहनी के मकान में जानकी देवी पत्नी त्रिलोक सिंह और तरसेम सिंह किराये में रहते हैं। बीती 3 जून को जानकी देवी पहाड़ स्थित अपने घर चली गई। जबकि तरसेम सिंह पंजाब चला गया। जो कल वापस लौटा और घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख वह हक्का-बक्का रह गया। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और कमरे की खिडक़ी की ग्रिल उखड़ी हुई थी। जिसको देखकर उसको चोरी का अहसास हुआ, इसकी जानकारी उसने फौरन मकान स्वामी के अलावा पड़ोसियों को दी। वही तरसेम सिंह के घर के बगल में रहने वाली जानकी देवी के यहां भी चोरों ने धावा बोला हुआ था।

हल्द्वानी में एक बार फिर फैली सनसनी, अब इस पॉश कॉलोनी में सामने आई तीन बड़ी वारदात

मकान स्वामी तरसेम ने जानकी से दूरभाष पर संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। इस पर मामले से जानकी के रिश्तेदार को अवगत कराया। मंगलवार को जानकी की रिश्तेदार वहां पहुंची। इस बीच सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले में तरसेम सिंह ने पुलिस को बताया कि चोर उसके कमरे से सेट्अप बॉक्स व टीवी का रिमोट चोरी कर ले गये हैं। जबकि जानकी की रिश्तेदार का कहना था कि जानकी के कमरे में जेवरात भी रखे हुए थे। चोर क्या-क्या माल ले उड़े हैं, इसका पता जानकी के यहां पहुंचने पर ही लग पायेगा। वही इस घटना से साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नगर में चोरों के हौसले कितने बुलंद है। उनके भीतर पुलिस का कितना भय रह गया है।

तीन दिन पहले भी हुई चोरी

जानकारी मुताबिक चोरों ने इस कॉलोनी में तीन दिन पूर्व भी एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। यहां रहने वाला राहुल जोशी किसी काम से तीन दिन पूर्व बाहर गया हुआ था। जब वापस लौटा तो चोर वारदात को अंजाम दे चुके थे। चोर घर में रखे करीब 30 हजार रुपये की नगदी, मंदिर में रखे चांदी के सिक्कों के अलावा अन्य सामान ले उड़े हैं। पुलिस ने राहुल से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को दबोच लिया जायेगा।