हल्द्वानी- जेल में चली अनोखी पाठशाला, कैदियों को ऐसे पढ़ाया स्वस्थ रहने का पाठ

Haldwani City news, हल्द्वानी जेल में आज कैदियों को स्वस्थ रहने का अनोखा पाठ पढ़ाया गया। इस अनोखी पाठ शाला में प्रतिबिम्ब जिम के संचालक पवन वर्मा ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर जेल में सजा काट रहे कैदियों को व्यायाम का पाठ पढ़ाया। जिसमें कैदियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बता दें कि
 | 
हल्द्वानी- जेल में चली अनोखी पाठशाला, कैदियों को ऐसे पढ़ाया स्वस्थ रहने का पाठ

Haldwani City news, हल्द्वानी जेल में आज कैदियों को स्वस्थ रहने का अनोखा पाठ पढ़ाया गया। इस अनोखी पाठ शाला में प्रतिबिम्ब जिम के संचालक पवन वर्मा ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर जेल में सजा काट रहे कैदियों को व्यायाम का पाठ पढ़ाया। जिसमें कैदियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

हल्द्वानी- जेल में चली अनोखी पाठशाला, कैदियों को ऐसे पढ़ाया स्वस्थ रहने का पाठ

बता दें कि जेल में अक्सर कैदियों के शरीर में अनेक तरह की बिमारियां पनपने लगती है, जिसको देखते हुए तथा कैदियों को शारीरिक और मानसिक रुप से तंदरुस्त करने के लिए जेल परिसर में Fitness session का आयोजन किया गया। हल्द्वानी जेल सुपरिटेंडेंट मनोज आर्य की माने तो इस तरह का Fitness प्रयास कैदियों को स्वस्थ रखने में काफी लाभ करी साबित हो सकता है।

व्यायाम से बिमारियां करें दूर

जेल परिसर में आज प्रतिबिम्ब जिम और वन्दे मातरम ग्रुप ने fitness Session का आयोजन किया। इस दौरान Fitness Trainer पवन वर्मा ने बताया कि रोजाना एरोबिक्स और कारडिओ एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही शरीर में किसी भी प्रकार का रोग नहीं पनपता, जिससे शरीर के साथ ही दिमागी मजबूती भी हमें प्रदान होती है। उन्होंने बताया कि जेल में कैदियों highnees, Jumping Jacks, Mountain climbing, Burpees, Squats आदी तमाम एक्सरसाईस कराई गई। इस दौरान कैदियों में काफी उत्साह देखने को मिला।