हल्द्वानी- वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य की अनोखी पहल, घुघुतिया त्यौहार में कैदियों के लिए की ये सारी व्यवस्था

हल्द्वानी जेल प्रशासन ने इस साल कैदियों के लिए घुघुतिया त्यौहार मनाने की पहल की है। जेल के कैदी सामूहिक रूप से घुघुते बनाएंगे। रात में ही इन्हें पकाकर तैयार कर लिया जाएगा। जेल के कैदी घुघुते की माला बनाने के लिए भी काफी उत्सुक हैं। शुक्रवार की सुबह जेल में काले कौवा काले, घुघुति
 | 
हल्द्वानी- वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य की अनोखी पहल, घुघुतिया त्यौहार में कैदियों के लिए की ये सारी व्यवस्था

हल्द्वानी जेल प्रशासन ने इस साल कैदियों के लिए घुघुतिया त्यौहार मनाने की पहल की है। जेल के कैदी सामूहिक रूप से घुघुते बनाएंगे। रात में ही इन्हें पकाकर तैयार कर लिया जाएगा। जेल के कैदी घुघुते की माला बनाने के लिए भी काफी उत्सुक हैं। शुक्रवार की सुबह जेल में काले कौवा काले, घुघुति माला खा ले… की गूंज उठेगी। इसके साथ ही कैदियों ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम करने की भी तैयारी कर ली है। दोपहर में जेल परिसर में झोड़े गाए जाएंगे। इसके साथ ही कुमाऊनी गाने और नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा।

जेल में है 1200 से अधिक कैदी

उपकारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि इस समय जेल में 12 सो से अधिक कैदी हैं। ये कैदी अलग अलग धर्म और समुदाय के हैं। कैदियों को धार्मिक कार्यक्रमों से जोड़कर मनोदशा परिवर्तित करने के लिए समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस साल जेल में घुघुतिया त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया है।

इससे सभी धर्म समुदाय के कैदी कुमाऊनी संस्कृति को भी जान सकेंगे। कैदी गुरुवार की शाम को घुघुते बनाकर पकाएंगे। अगली सुबह इन्हें कौवो को खिलाया जाएगा। कुमाऊनी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कैदियों ने पारंपरिक परिधान भी बनाए हैं। दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।