हल्द्वानी- नगर निगम घोटाले पर हुआ बड़ा बवाल, कांग्रेस ने मांगा जनता के पैसों का हिसाब

हल्द्वानी नगर निगम में स्टांप घोटाले के मामले को लेकर कांग्रेसियों द्वारा हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में बीते तीन दिनों से प्रदशर्न किया जा रहा है। धरने को स्थानीय पार्षदोंए जनप्रतिनिधियों और आम जन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वही प्रदशर्न के दौरान प्रदशर्नकर्ताओं ने अपने अपने संबोधन में नगर निगम में व्यापत अनियमितताओं
 | 
हल्द्वानी- नगर निगम घोटाले पर हुआ बड़ा बवाल, कांग्रेस ने मांगा जनता के पैसों का हिसाब

हल्द्वानी नगर निगम में स्टांप घोटाले के मामले को लेकर कांग्रेसियों द्वारा हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में बीते तीन दिनों से प्रदशर्न किया जा रहा है। धरने को स्थानीय पार्षदोंए जनप्रतिनिधियों और आम जन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वही प्रदशर्न के दौरान प्रदशर्नकर्ताओं ने अपने अपने संबोधन में नगर निगम में व्यापत अनियमितताओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और सभी ने एक स्वर में नगर निगम को नरक निगम की संज्ञा तक दे डाली।

हल्द्वानी- नगर निगम घोटाले पर हुआ बड़ा बवाल, कांग्रेस ने मांगा जनता के पैसों का हिसाब

वक्ताओं ने कहा कि जीरो टोलरेंस की बात करने वाली भाजपा को उनके लोगो द्वारा किये गए भ्रष्टाचार और घोटाले नजर नहीं आते। नगर निगम भ्रष्टाचार और घोटाले पर्याय बन चुका है। स्टाम्प ड्यूटी की चोरी जैसा महाघोटाला हो या राशन वितरण वितरण से लेकर सैनिटाइजेशन एप्रे और फॉगिंग का कार्य हो सभी में गड़बड़झाला हुवा है और इसी गड़बड़झाला को बेनकाब करने तक कांग्रेस द्वारा यह आंदोलन जनता के सहयोग से जारी रहेगा। जनता के पैसों के साथ हुवे घिनोना खेल का जनता गिन गिन कर हिसाब लेगी और नगर निगम मे बैठे भ्रष्टाचारियों को सजा जरूर दिलवाएगी।

यह लोग रहे मौजूद…….।

धरना स्थल पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक नारायण पाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हिमांशु गाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त बगडवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, सदस्य सुमित हृदयेश, प्रदेश सचिव कानू बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेन्द्र खनवाल, मदन मोहन जोशी, पार्षद दीपा बिष्ट, राधा आर्या, नीमा भट्ट, राजेन्द्र जीना, रवि जोशी, हेमन्त शर्मा ध्रुव कश्यप, इमरान खान तौफीक अहमद, सतनाम सिंह, विनय भट्ट, संजय किरौला, नीरज तिवारी, गिरीश नैनवाल, नरेश अग्रवाल, अब्दुल राजिक, मनीष पांडे, संदीप पांडे, मनोज सोनकर, गुरप्रीत प्रिंस आदि मौजूद रहे।