हल्द्वानी- घर से 50 मीटर दूर पिता का ये हाल देख बच्चों के निकली चीख, पुलिस को बतायें बिना उठाया ये कदम

Haldwani Suicide, हल्द्वानी के लामाचौड़ में एक पिता अपने बच्चों से जल्द ही घर लौट आने की बात कहकर दुनिया से अलविदा हो गया। बच्चीनगर-2 लामाचौड़ निवासी महेंद्र बिष्ट पुत्र त्रिलोक सिंह बिष्ट के दो बच्चे है। महेंद्र क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल में चौकीदारी का कार्य करता था। जानकारी मुताबिक सोमवार रात भोजन करके वह
 | 
हल्द्वानी- घर से 50 मीटर दूर पिता का ये हाल देख बच्चों के निकली चीख, पुलिस को बतायें बिना उठाया ये कदम

Haldwani Suicide, हल्द्वानी के लामाचौड़ में एक पिता अपने बच्चों से जल्द ही घर लौट आने की बात कहकर दुनिया से अलविदा हो गया। बच्चीनगर-2 लामाचौड़ निवासी महेंद्र बिष्ट पुत्र त्रिलोक सिंह बिष्ट के दो बच्चे है। महेंद्र क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल में चौकीदारी का कार्य करता था। जानकारी मुताबिक सोमवार रात भोजन करके वह घर वालों को थोड़ी देर में घर वापस लौटने की बात कहकर घर से निकला।

लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा। इसपर परिजनों व बच्चों ने महेंद्र की झानबीन शुरु की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इधर मंगलवार सुबह घर से पचांस मीटर की दूरी पर उसका शव पेड़ से लटका मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इधर सूचना मिलते ही परिजन पुलिस को बिना बतायें शव को उतार कर घर ले आये।

हल्द्वानी- घर से 50 मीटर दूर पिता का ये हाल देख बच्चों के निकली चीख, पुलिस को बतायें बिना उठाया ये कदम

जानकारी मुताबिक बीती रात करीब नौ बजे वह खाना खाने के बाद परिजनों से यह कह कर घर से निकला कि वह कुछ देर बाद लौट आयेगा। लेकिन मंगलवार की प्रात: उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। शव लटका होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। परिजन शव को फंदे से उतार बिना पुलिस को सूचित किये घर ले गये और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।

पुलिस जांच में जुटि

इस पर मुखानी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के दो बच्चे बताये जा रहे हैं। पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।