हल्द्वानी-30 को रिलीज होगा इस सुपरस्टार लोकगायक का गीत, सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत करेंगे लांच

हल्द्वानी-(जीवन राज)- (Uttarakhand superstar folk singer BK Samant)उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत का पलायन पर आधारित गीत तु ऐजा ओ पहाड़ (Tu eja au Pahad) आगामी 30 सितंबर को रिलीज होगा। इस गीत को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Chief Minister Trivendra Singh Rawat) लांच करेंगे। पहली बार एक बड़े स्तर पर उत्तराखंडी
 | 
हल्द्वानी-30 को रिलीज होगा इस सुपरस्टार लोकगायक का गीत, सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत करेंगे लांच

हल्द्वानी-(जीवन राज)- (Uttarakhand superstar folk singer BK Samant)उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत का पलायन पर आधारित गीत तु ऐजा ओ पहाड़ (Tu eja au Pahad) आगामी 30 सितंबर को रिलीज होगा। इस गीत को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Chief Minister Trivendra Singh Rawat) लांच करेंगे। पहली बार एक बड़े स्तर पर उत्तराखंडी गीत की लांचिंग हो रही है। इस गीत का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अपने गीत थल की बाजार से दर्शकों का दिल जीतने वाले उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत (Uttarakhand superstar folk singer BK Samant) इस बार पलायन पर आधारित गीत तु ऐजा ओ पहाड़ लेकर आये है। जिसमें पलायन का दर्द झलकता है।

हल्द्वानी-30 को रिलीज होगा इस सुपरस्टार लोकगायक का गीत, सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत करेंगे लांच

पलायन पर आधारित है तु ऐजा ओ पहाड़

न्यूज टुडे नेटवर्क से खास बातचीत में (Uttarakhand superstar folk singer BK Samant) सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत ने बताया कि आगामी 30 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत उनके गीत को लांच करेंगे। उन्होंने कहा कि कई लोगों के सहयोग से इस को खास बनाने की कोशिश की गई है। वह मुंबई में रहने के बावजूद पहाड़ की माटी को अपने दिल में संजोकर रखते है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि हैं। इसलिए जितना मेरे से होगा मैं यहां की संस्कृति को संवारने में लगाऊंगा। उन्होंने कहा कि जो लोग शहर में रहकर कुछ अच्छा कर रहे है ऐसे लोग आगे आये और पहाड़ों की दशा सुधारने का काम करें तो एक कारवां बन जायेगा।

सामंत के गीतों में उत्तराखंडी मिठास

बता दें कि सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत अभी तक कई सुपरहिट गीत दे चुके है। मुंबई में रहने के बावजूद जो लगाव उनका उत्तराखंड के प्रति है वह उनके गानों में साफ झलकता है। उन्होंने अपने गीतों में भाषा का बड़ा ख्याल रखा है। उनके गीतों की भाषा हर एक को समझ आये इसके लिए उन्होंने बड़ी मेहनत से शब्दों का चयन किया है। इस पलायन पर आधारित इस गीत में उनके साथ रेड एफएम के आरजे काव्य भी दिखाई देंगे। वह अपने शो में पहाड़ के ऐसे लोगों को मौका देते है जो उत्तराखंड के लिए कुछ न कुछ योगदान दे रहा हो। इस बार आरजे काव्य (RJ Kavya) और सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत (Uttarakhand superstar folk singer BK Samant)  जोड़ी इस गीत में देखने को मिलेगी।

थल की बाजरा पहुंचा 2 करोड़

सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत  (Uttarakhand superstar folk singer BK Samant) का थल की बाजरा गीत 2 करोड़ के पार हो गया। यह पहला उत्तराखंडी गीत है जो सबसे कम समय में 2 करोड़ के पार पहुंचा। इस गीत ने उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों और विदेशों में भी खूब धूम मचाई है। अभी तक इस गीत ने शादी-पार्टियों में अपना कब्जा जमा रखा है। खास बात यह है कि उत्तराखंड का न होने के बावजूद लोगों ने इस गीत से भरपूर मनोरंजन लिया। इसके अलावा उनका यो मेरो पहाड़, सात जनम सात वचन, देवता का थान आदि गीतों ने खूब धूम मचाई। यो मेरो पहाड़ लगातार एक सप्ताह तक गूगल ट्रेडिंग में रहा। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह के गाने लाते रहेंगे।