हल्द्वानी- 28 साल से ग्राम प्रधानी कर रहा विधायक जी का ये परिवार, सास-ससुर और देवर के बाद अब बहू मैदान में

हल्द्वानी-पंचायत चुनाव का प्रचार जोरों-शोरों पर है। ऐसे में कई प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसी प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में जिनकी पृष्ठभूमि ही राजनीति से जुड़ी है। पहले ससुर ने गांव में प्रधानी की फिर सास ने, उसके बाद देवर ने भी प्रधानी से गांव का विकास किया।
 | 
हल्द्वानी- 28 साल से ग्राम प्रधानी कर रहा विधायक जी का ये परिवार, सास-ससुर और देवर के बाद अब बहू मैदान में

हल्द्वानी-पंचायत चुनाव का प्रचार जोरों-शोरों पर है। ऐसे में कई प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसी प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में जिनकी पृष्ठभूमि ही राजनीति से जुड़ी है। पहले ससुर ने गांव में प्रधानी की फिर सास ने, उसके बाद देवर ने भी प्रधानी से गांव का विकास किया। अब पत्नी चुनावी मैदान में है। वर्ष 1987 से यह सीट लगातार एक ही परिवार के हिस्से में गई है। शायद इसलिए की क्षेत्र में विकास हुआ। जनता को उनके परिवार की कार्यशैली पसंद आयी। इसलिए विगत कई सालों से ग्राम प्रधान की सीट पर एक ही परिवार का कब्जा रहा।

हल्द्वानी- 28 साल से ग्राम प्रधानी कर रहा विधायक जी का ये परिवार, सास-ससुर और देवर के बाद अब बहू मैदान में
यहां हम बात कर रहे है लालकुआं विधायक नवीन दुम्का के परिवार की। बमेटा बंगर खीमा से प्रधानी की सीट पर विधायक नवीन दुम्का की बहू पूजा दुम्का चुनाव मैदान में है। इस बार पूजा दुम्का का मुकाबला दो प्रत्याशियों से रहेगा। यह एक अनोखी ग्राम सभा है जहां हर बार केवल 3 प्रत्याशी मैदान में खड़े रहते है। आश्चर्य की बात यह है कि विगत कई सालों से सबसे ज्यादा प्रधानी दुम्का परिवार ने की है। सबसे पहले यहां के ग्राम प्रधान विधायक नवीन दुम्का रहे। उन्होंने वर्ष 1987 में जीत हासिल कर ग्राम प्रधान के पद पर अपना कब्जा किया। दुम्का 8 साल ग्राम प्रधान रहे।

हल्द्वानी- 28 साल से ग्राम प्रधानी कर रहा विधायक जी का ये परिवार, सास-ससुर और देवर के बाद अब बहू मैदान में

उसके बाद मानों इस सीट को दुम्का परिवार का नाम लिख दिया गया हो। वर्ष 1987 में विधायक नवीन दुम्का की पत्नी दीपा दुम्का चुनावी मैदान में कूदी। वह 10 साल तक गांव की प्रधान पद पर रही। उसके बाद विधायक नवीन दुम्का के बेटे मुकेश दुम्का चुनावी मैदान में आये तो जनता ने उन्हें भी ताज पहना दिया। जिसकी बदौलत वह लगातार 10 साल तक ग्राम प्रधान रहे। अब विधायक दुम्का के पुत्र शैलेन्द्र दुम्का की पत्नी पूजा दुम्का मैदान में है। जिसके बाद ये कयास लगायी जा रही है कि पूजा की जीत पक्की है।

हल्द्वानी- 28 साल से ग्राम प्रधानी कर रहा विधायक जी का ये परिवार, सास-ससुर और देवर के बाद अब बहू मैदान में

ग्राम प्रधान प्रत्याशी पूजा दुम्का ने बताया कि वह क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, डिजीटल ग्राम सभा बनाने, कूड़ा निस्तारण के लिए जगह निर्धारित करना, और पानी, सिंचाई की सुविधाएं देना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वह अपने सास-ससुर के कदमों पर चलकर गांव का विकास करेंगी। पूजा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विधायक दुम्का के विकास कार्यों की बदौलत ही आज क्षेत्र की जनता ग्राम प्रधान की कमान लगातार उनके परिवार के हाथ दे रही है।