हल्द्वानी-20 सितंबर को महारैली करने जा रहा सफाई कर्मचारी संघ, इस प्रथा को समाप्त करने की उठी आवाज

हल्द्वानी-देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ द्वारा ठेका प्रथा के खिलाफ महारैली निकाली जायेगी। शाखा अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में ठेकेदारी प्रथा का विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस महारैली को लेकर एक संदेश जो वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा हैं मैं ही वही इस देश का युवा जो आज देश में महामारी का रूप धारण
 | 
हल्द्वानी-20 सितंबर को महारैली करने जा रहा सफाई कर्मचारी संघ, इस प्रथा को समाप्त करने की उठी आवाज

हल्द्वानी-देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ द्वारा ठेका प्रथा के खिलाफ महारैली निकाली जायेगी। शाखा अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में ठेकेदारी प्रथा का विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस महारैली को लेकर एक संदेश जो वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा हैं मैं ही वही इस देश का युवा जो आज देश में महामारी का रूप धारण कर चुकी डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारी एवं बहुत सारी बीमारियों को जन्म लेने से ही पहले समाप्त करने की पूरी कोशिश करता हूं, हां मैं सफाई कर्मचारी हंू, मगर मेरा दुर्भाग्य है सफाई कर्मचारियों को मेरे जैसे युवाओं के भविष्य के साथ हमारे देश की सरकार हमेशा छल करते आए हैं।

हल्द्वानी-20 सितंबर को महारैली करने जा रहा सफाई कर्मचारी संघ, इस प्रथा को समाप्त करने की उठी आवाज

मात्र 8000 रुपये माह वेतन में ठेका जैसी प्रथा के हम शिकार होकर के दिन-रात गर्मी जाड़े बरसात चाहे वैसे भी मौसम क्यों ना हो आंधी तूफान क्यों ना हो, अपने शहर को अपने गांव को अपने देश को स्वस्थ करने में अपनी भागीदारी निभाते हैं। मगर हमें अफसोस है के हमारे अधिकारों के साथ हमारे मान सम्मान के साथ खिलवाड़ होता आया है। क्या समझ सकते हैं के रुपये 8000 वेतन में अपने परिवार का पालन-पोषण अपने बच्चों की शिक्षा अपने परिजनों के अस्वस्थ पर उनकी चिकित्सा कैसे कर पाता हूं।

जी हां इन सब के खिलाफ ठेकेदारी के खिलाफ ठेकेदारी प्रथा जैसी जनमानस विरोधी नीति के खिलाफ देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में 20 सितंबर को महारैली की जा रही है। जितने भी ठेकेदारी प्रथा जैसी कुप्रथा के खिलाफ हैं, जो मानवता के साथी हैं चाहे वह इस पेशे से जुड़े हो या नहीं सभी एकजुट और इस प्रथा के खिलाफ मोर्चा खोलें आओ एकजुट होकर के इस लड़ाई को लड़े।