हल्द्वानी-15 साल से ऐसे महिला से करता रहा दुष्कर्म, इस विभाग में कार्यरत है आरोपी

हल्द्वानी-जिले में आये दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। अब हल्द्वानी में एक नया मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई दुष्कर्म के मामले देखने को मिले है। एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ
 | 
हल्द्वानी-15 साल से ऐसे महिला से करता रहा दुष्कर्म, इस विभाग में कार्यरत है आरोपी

हल्द्वानी-जिले में आये दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। अब हल्द्वानी में एक नया मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई दुष्कर्म के मामले देखने को मिले है। एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला के कलमबंद बयान भी कराएगी।

हल्द्वानी-15 साल से ऐसे महिला से करता रहा दुष्कर्म, इस विभाग में कार्यरत है आरोपी

नैनीताल क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका परिचित मनोज कुमार आर्या आईटीआई प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में लिपिक हैं। जिसने उसके साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और कई साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने अपने को पहले से शादीशुदा बताया और शादी से इंनकार कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर लिये। आरोपी के खिलाफ धारा 376 तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसकी जांच दारोगा दीपा जोशी इस मुकदमे की जांच कर रही हैं।