हल्द्वानी-इस शख्स ने पाक जगह पर कर दी नापाक हरकत, अब पहुंचा जेल

हल्द्वानी-एक बार फिर एसओ सुशील कुमार के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस का सफलता हासिल हुई है। बनभूलपुरा पुलिस ने इन दिनों नशे के कारोबारियों की जड़ें खोखली कर दी है। एसओ सुशील कुमार ने चार्ज संभालते ही कई नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे भेज दिया। एक के बाद एक परतें खोल दी। आज
 | 
हल्द्वानी-इस शख्स ने पाक जगह पर कर दी नापाक हरकत, अब पहुंचा जेल

हल्द्वानी-एक बार फिर एसओ सुशील कुमार के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस का सफलता हासिल हुई है। बनभूलपुरा पुलिस ने इन दिनों नशे के कारोबारियों की जड़ें खोखली कर दी है। एसओ सुशील कुमार ने चार्ज संभालते ही कई नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे भेज दिया। एक के बाद एक परतें खोल दी। आज फिर एक चोरी का खुलासा करते हुए क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया। मजार से दान पात्र चोरी में एक युवक को गिरफ्तार कर उससे चोरी के रुपये बरामद किये।

हल्द्वानी-इस शख्स ने पाक जगह पर कर दी नापाक हरकत, अब पहुंचा जेल

21810 नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

विगत 25 अगस्त को चिराग शाह बाबा मजार में दानपत्र (गुल्लक) को तोडक़र हुई नगदी चोरी का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नरम सोनी / मौ. अरशद पुत्र स्व. आशक अली निवासी लाइन न.18 आजादनगर बनभूलपुरा उम्र 26 वर्ष बतायी। पुलिस ने उसके पास से 21810 नकदी बरामद की। अरशद को गौला रोड से गिरफ्तार किया गया। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि इससे पहले पकड़ा गया अरशद मजार में सेवा करता था। शराब का आदी होने के बाद उसे मजार से निकाल दिया गया। जिसके बाद उसने मजार से चोरी की योजना बनायी।

हल्द्वानी-इस शख्स ने पाक जगह पर कर दी नापाक हरकत, अब पहुंचा जेल

थानाध्यक्ष सुशील के कार्यशैली की वाहवाही

बता दें बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने चार्ज संभालते ही एक के बाद एक कई खुलासे किये। अभी तक कई नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे भेजते हुए कई मेडिकल स्टोर सील करवा चुके हैं। वहीं सट्टे से लेकर देहव्यापार तक धंधे का भड़ाफोड़ कर चुके है। क्षेत्र के लोगों में सुशील कुमार को लेकर काफी चर्चाए है। उनकी कार्यशैली के लोग काफी प्रभावित हुए है। बनभूलपुरा में बढ़ते अपराधों पर शिकंजा कसते जा रहा है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।