हल्द्वानी- मानव उत्थान सेवा समिति मनाएगी 8 नवंबर को हंस जयंती, महात्मा के प्रवचन सुनने से होगा कल्याण

हंस जयंती महोत्सव – हरिनगर कुसुम खेड़ा स्थित सतपाल महाराज आश्रम में 8 नवंबर से 10 नवंबर तक तीन दिवसीय हंस जयंती महोत्सव का आयोजन हल्द्वानी में किया जाएगा। महोत्सव के आयोजन को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक तथा मानव उत्थान सेवा समिति के कुमाऊं प्रभारी महात्मा सत्यबोधा नंद ने
 | 
हल्द्वानी- मानव उत्थान सेवा समिति मनाएगी 8 नवंबर को हंस जयंती, महात्मा के प्रवचन सुनने से होगा कल्याण

हंस जयंती महोत्सव – हरिनगर कुसुम खेड़ा स्थित सतपाल महाराज आश्रम में 8 नवंबर से 10 नवंबर तक तीन दिवसीय हंस जयंती महोत्सव का आयोजन हल्द्वानी में किया जाएगा। महोत्सव के आयोजन को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक तथा मानव उत्थान सेवा समिति के कुमाऊं प्रभारी महात्मा सत्यबोधा नंद ने बताया कि 8 नवंबर को सुबह नित्य पूजन के बाद 1 बजे से 4 बजे तक सत्संग प्रवचन भजन कीर्तन आरती दर्शन तथा 9 नवंबर को सुबह प्रभात फेरी के बाद सत्संग प्रवचन भजन कीर्तन आरती दर्शन का कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयार

उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड राज्य की खुशहाली की कामना के साथ ही राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए अमर बलिदानियों को भी नमन किया जाएगा। 10 नवंबर को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक विविध धार्मिक अनुष्ठान सत्संग कार्यक्रम के बाद 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इधर मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं का दल जगह-जगह प्रचार-प्रसार में जुटा हुआ है तथा कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।