Haj Yatra: कोरोना संक्रमण के बीच इस तरह शुरू हुई हज यात्रा

हज तीर्थयात्री 14 दिनों की आइसोलेशन (Isolation) के बाद इस्लाम के सभी सबसे पवित्र स्थान मक्का (Makka) पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस बार कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के कारण तीर्थ यात्रियों की संख्या को सीमित रखा गया है। साथ ही आने वाले यात्रियों के जत्थे में 20 से ज्यादा लोगों को नहीं रखा गया
 | 
Haj Yatra: कोरोना संक्रमण के बीच इस तरह शुरू हुई हज यात्रा

हज तीर्थयात्री 14 दिनों की आइसोलेशन (Isolation) के बाद इस्लाम के सभी सबसे पवित्र स्थान मक्का (Makka) पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस बार कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के कारण तीर्थ यात्रियों की संख्या को सीमित रखा गया है। साथ ही आने वाले यात्रियों के जत्थे में 20 से ज्यादा लोगों को नहीं रखा गया है। मक्का पहुंचने वाले सभी तीर्थयात्री फेस मास्क (Face Mask) से मुंह ढके हुए थे।
Haj Yatra: कोरोना संक्रमण के बीच इस तरह शुरू हुई हज यात्रा
दुनिया भर के मुस्लिम संप्रदाय के लगभग 25 खिलाफ लोग प्रत्येक वर्ष हज यात्रा (Haj Yatra) करने आते हैं। यह लोग हर साल एक साथ प्रार्थना करके, एक साथ भोजन करते हैं और शैतान को कंकड़ मारने की परंपरा भी एक साथ ही निभाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के कारण सभी तीर्थ यात्रियों को उनके अपने अपने कमरों में पहले से ही पैक भोजन दिया जा रहा है। साथ ही एक दूसरे से शारीरिक दूरी (Social Distancing) बनाकर भी रख रहे हैं।

इस वर्ष सऊदी सरकार (Saudi Government) ने विदेश से आए लोगों को हज यात्रा की अनुमति नहीं दी है। इस वर्ष जिन तीर्थ यात्रियों को हज के लिए चुना गया है उनकी आयु 20 से 50 वर्ष के बीच है साथ ही इनमें कोरोना सहित किसी अन्य बीमारी के लक्षण नहीं थे।
                     http://www.narayan98.co.in/
Haj Yatra: कोरोना संक्रमण के बीच इस तरह शुरू हुई हज यात्रा                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8