हैदराबाद- ( बड़ी खबर)-लेडी डॉक्टर से हैवानियत करने वाले चारों दरिन्दों को पुलिस ने एनकाउंटर में उड़ाया
हैदराबाद- (Hyderabad Gang Rape and Murder Case) सुबह सुबह खबर आई है कि पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह जानकारी तेलंगाना पुलिस ने दी है। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है। तेलंगाना पुलिस ने कहा है कि महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के सभी चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है।
गौरतलब है कि 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात को हैदराबाद में 27 साल की महिला डॉक्टर उस समय हैवानियक की शिकार हो गई जब रात 9 बजे के आस-पास उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई थी। तभी हैवानों ने उसकी स्कूटी की हवा कथित तौर पर निकाल दी थी और मदद के बहाने उसके साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। 27 साल की महिला डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म के बाद बर्बर हत्या की वारदात से पूरा देश आंदोलनरत था। आज पुलिस ने चारों को ढेर कर दिया।