गुरुग्राम- दरोगा ने किया सीनियर महिला एसआई से दुष्कर्म, साथ में वीडियो भी बनाया

गुरुग्राम-न्यूज टुडे नेटवर्क-एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पर यह महिला कोई आम जनता से नही बल्कि पुलिस विभाग से है वो भी सीनियर एसआई पद पर है। दुष्कर्म करने वाला भी बाहरी नहीं बल्कि विभाग के ही दरोगा साहब है। इस कांड से आम जनता का क्या होगा ये तो भगवान
 | 
गुरुग्राम- दरोगा ने किया सीनियर महिला एसआई से दुष्कर्म, साथ में वीडियो भी बनाया

गुरुग्राम-न्यूज टुडे नेटवर्क-एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पर यह महिला कोई आम जनता से नही बल्कि पुलिस विभाग से है वो भी सीनियर एसआई पद पर है। दुष्कर्म करने वाला भी बाहरी नहीं बल्कि विभाग के ही दरोगा साहब है। इस कांड से आम जनता का क्या होगा ये तो भगवान ही जाने। बताया जा रहा है कि हरियाणा के नूंह में तैनात एक एएसआई पर अपनी ही सीनियर महिला एसआई के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीडि़त महिला एसआई की शिकायत पर नूंह महिला थाना पुलिस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। जिसने भी घटना सुनी वह स्तब्ध रह गया।

गुरुग्राम- दरोगा ने किया सीनियर महिला एसआई से दुष्कर्म, साथ में वीडियो भी बनाया

एक शिकायत के बाद शुरू हुआ सिलसिला

महिला सब इंस्पेक्टर का आरोप है कि करीब साढे तीन साल तक शादी का झांसा देकर एएसआई भंवर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जून 2015 में महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एक शिकायत एएसआई भंवर सिंह के पास आई। इस दौरान एएसआई भंवरसिंह ने संबंध बनाने का दबाव बनाया। वही नौकरी खत्म करने डर भी दिखाया। इसके बाद एएसआई का घर पर आना-जाना हो गया।

गुरुग्राम- दरोगा ने किया सीनियर महिला एसआई से दुष्कर्म, साथ में वीडियो भी बनाया

गले में माला पहनाकर बनाये संबंध

29 सितंबर को एएसआई भंवरसिंह ने शादी के नाम पर गले में माला पहनाकर शारीरिक संबंध बनाए। लगातार नौकरी जाने का डर दिखाते हुए कई बार दुष्कर्म किया। दिसंबर 2015 में महिला सब इंस्पेक्टर का पलवल तबादला हो गया, लेकिन यहां भी एएसआई का आना-जाना लगा रहा। पीडि़ता ने जब इसका विरोध किया तो एएसआई ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। इसके बाद पीडि़ता ने 9 जनवरी 2019 को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।