(भीषण अग्निकांड)-दिल्ली में अब तक 43 लोगों की मौत, सामने आयी बड़ी लापरवाही

Dehli News-आज सुबह अनाजमंडी क्षेत्र में आग लगने से अभी तक करीब 43 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संकरी गलियों में स्थित पैकेजिंग और बैग बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मरने वाले अधिकतर लोग यूपी और
 | 
(भीषण अग्निकांड)-दिल्ली में अब तक 43 लोगों की मौत, सामने आयी बड़ी लापरवाही

Dehli News-आज सुबह अनाजमंडी क्षेत्र में आग लगने से अभी तक करीब 43 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संकरी गलियों में स्थित पैकेजिंग और बैग बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मरने वाले अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इन मौतों की पुष्टि की है।

(भीषण अग्निकांड)-दिल्ली में अब तक 43 लोगों की मौत, सामने आयी बड़ी लापरवाही

गंभीर रूप से झुलसे लोगों को दिल्ली के लेडी हार्डिंगए सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। अग्निकांड मामले में सदर बाजार थाना पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। यह केस फैक्ट्री मालिक के खिलाफ दर्ज किया गया है। जांच केस क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। वहीं घायलों को देखने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन लोक नायक अस्पताल पहुंच चुके हैं।