देहरादून- अगर आपके अंदर कुछ अलग करने की चाह है, तो पुरानी कार का ये नया रूप आपको जरूर पसंद आएगा

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: आपने थ्री इडियट्स फिल्म तो देखी ही होगी। जिसमें अमिर खान एक साइंटिस्ट के रूप में नजर आए। वही पूरी फिल्म में उनके अनोखे अविष्कारों को कोई कैसे भूल सकता है। हालाकिं फिल्म में दिखाए गए सभी अविष्कार भारत में रहने वाले दिग्गजों द्वारा ही किए गए थे। अब इस बात
 | 
देहरादून- अगर आपके अंदर कुछ अलग करने की चाह है, तो पुरानी कार का ये नया रूप आपको जरूर पसंद आएगा

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: आपने थ्री इडियट्स फिल्म तो देखी ही होगी। जिसमें अमिर खान एक साइंटिस्ट के रूप में नजर आए। वही पूरी फिल्म में उनके अनोखे अविष्कारों को कोई कैसे भूल सकता है। हालाकिं फिल्म में दिखाए गए सभी अविष्कार भारत में रहने वाले दिग्गजों द्वारा ही किए गए थे। अब इस बात से तो हर कोई परिचित है कि भारत में जुगाड़ में माहिर लोगों की कोई कमी नहीं है। उनके अनूठे ‘अविष्कार’ देखकर तो कई बार विशेषज्ञों का भी दिमाग चकरा जाता है। एक ऐसा ही अविष्कार लद्दाख में रहने वाले दिग्गज ने किया है। लद्दाख में पुरानी खटारा जीप का बेहतर इस्तेमाल देख सोशल मीडिया तो प्रभावित हुआ ही, साथ ही महिंद्रा जीप बनाने वाली कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी तारीफें करने से खुद को नहीं रोक पाए।

देहरादून- अगर आपके अंदर कुछ अलग करने की चाह है, तो पुरानी कार का ये नया रूप आपको जरूर पसंद आएगा

आखिर क्या किया पुरानी जीप का

दरअसल सोनम वांगचुक के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स ने पुरानी जीप को छत की तरह प्रयोग करते हुए घर बना डाला। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया में डाली गई। जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने खुद ट्विटर पर तस्वीरें साझा किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘एक दोस्त ने मुझे सोनम वांगचुक के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स की तस्वीरें भेजीं।

देहरादून- अगर आपके अंदर कुछ अलग करने की चाह है, तो पुरानी कार का ये नया रूप आपको जरूर पसंद आएगा

महिंद्रा कार को रिसाइकल कर घर की छत बनाई गई। इंस्टीट्यूट में जीने का तरीका ही यही है। यहां कुछ भी बेकार नहीं जाता। हालांकि इससे हमारे बिजनेस को चुनौती मिलेगी, लेकिन यह बहुत ज्यादा रचनात्मक है!’ सोनम वांगचुक वही शख्स हैं, जिनसे प्रभावित होकर आमिर खान ने फिल्म थ्री इडियट्स में फुंगशुक वांगडू का किरदार निभाया था।