हल्द्वानी- महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने डीएम नैनीताल को दिया ऐसा निर्देश, हिल जाएंगे हल्द्वानी के बाशिंदे

हल्द्वानी-आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाये जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड में पयर्टक की अपार संभावनाएं है। यहां हर साल देश-विदेशों से लाखों पयर्टक आते हैं। वहीं पुणे, अहमदाबाद, मुंबई जैसे बड़े महानगरों से लोग कुमांऊ की हसीन वादियों का
 | 
हल्द्वानी- महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने डीएम नैनीताल को दिया ऐसा निर्देश, हिल जाएंगे हल्द्वानी के बाशिंदे

हल्द्वानी-आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाये जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड में पयर्टक की अपार संभावनाएं है। यहां हर साल देश-विदेशों से लाखों पयर्टक आते हैं। वहीं पुणे, अहमदाबाद, मुंबई जैसे बड़े महानगरों से लोग कुमांऊ की हसीन वादियों का लुफ्त उठाना चाहते है लेकिन यातायात की व्यवस्था ठीक न होने से उनके सपने पूरे नहीं हो पाते है। वहीं अगर बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए हल्द्वानी से हवाई सेवा शुरू भी की जाय तो हल्द्वानी में बड़ा रेलवे स्टेशन नहीं है जहां से यात्री आ सकें।

हल्द्वानी- महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने डीएम नैनीताल को दिया ऐसा निर्देश, हिल जाएंगे हल्द्वानी के बाशिंदे

रेलवे लाइन से हटाया जाय अतिक्रमण-कोश्यारी

इस संबंध में महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उन्होंने रेलवे लाइन के विस्तार पर लगे विराम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल से बात की है। उन्होंने कहा कि पयर्टन के विकास के लिए गफूर और ढ़ोलक बस्ती अतिक्रमण हटाना जरूरी है। जिससे क्षेत्र का विकास हो सकें। उन्होंने सभी सामाजिक लोगों की राय लेकर यह काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुंबई से हल्द्वानी आने वाले पयर्टकों को सुविधा मिल सकें। अतिक्रमण करने वालों लोगों को अगर उचित हो तो दूसरी जगह शिफ्ट किया जाय। अगर जायज नहीं हो तो बाहर किया जाय। लंबे समय से राजनीति के चलते रेलवे विस्तार का यह कार्य अवरूद्ध हुआ है जिससे कुमांऊ का विकास ठप हुआ है।