सरकारी कर्मचारी अब नहीं मार सकेंगे बंक, लेना होगा ऑनलाइन अवकाश

सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को अब एक अप्रैल से ऑनलाइन छुट्टी लेनी होगी। राज्य के लिए वित्त महकमा एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली सॉफ्टवेयर लगाने जा रहा है। यह व्यवस्था लागू हो जाने पर राज्य में स्कूलों और सरकारी संस्थाओं के कर्मचारियों के कभी भी खिसक जाने पर रोक लगने की सम्भावना है। कई राज्यों
 | 
सरकारी कर्मचारी अब नहीं मार सकेंगे बंक, लेना होगा ऑनलाइन अवकाश

सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को अब एक अप्रैल से ऑनलाइन छुट्टी लेनी होगी। राज्य के लिए वित्त महकमा एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली सॉफ्टवेयर लगाने जा रहा है। यह व्यवस्था लागू हो जाने पर राज्य में स्कूलों और सरकारी संस्थाओं के कर्मचारियों के कभी भी खिसक जाने पर रोक लगने की सम्भावना है। कई राज्यों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। अब की बार उत्तराखंड में भी इस व्यवस्था को लागू करने का कार्य शुरू हो चुका है। इसका सॉफ्ट वेयर भी लगभग तैयार हो चुका है। और यह व्यवस्था 1 अप्रैल से उत्तराखण्ड में भी शुरू कर दी जाएगी

सरकारी कर्मचारी अब नहीं मार सकेंगे बंक, लेना होगा ऑनलाइन अवकाश
अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही कर्मचारियों की सर्विस बुक को भी ऑनलाइन किया जाएगा। सर्विस बुक को स्कैन करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जिससे कर्मचारियों की छुट्टी का आवेदन स्वीकार हुआ अथवा नहीं यह भी ऑनलाइन देखा जाएगा। अब देखना ये होगा की सरकार द्वारा चलाई जा रही इस नई व्यवस्था से सरकारी संस्थाओं पर किस तरह के नए सुधार होते है। इस व्यवस्था से सरकारी संस्थाओं में कार्य करने की क्षमता को भी बढ़ावा को मिलने के मौके हैं। और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।

सरकारी कर्मचारी को होगा ऑनलाइन भुगतान

सरकार कर्मचारियों का वेतन पिछले साल अप्रैल माह से ऑनलाइन के जरिए भुगतान कर रही है। पहले विभागों के आहरण वितरण अधिकारी चेंज स्टेटमेंट सूचना ट्रेजरी में देते थे तब वेतन का भुगतान होता थाए लेकिन अब ऐसा नहीं है। माना जा रहा है कि सरकार अप्रैलए 2020 से बिलों का भुगतान ऑनलाइन कर सकती है।