अच्छी खबर: यूपी के 32 जिलों में 24 घंटों में नहीं मिला कोई कोरोना केस

न्यूज टुडे नेटवर्क। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 32 जिलो में कोविड संक्रमण के कोई केस प्राप्त नहीं हुआ हैं और मात्र 166 नये मामले ही आये हैं। राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज यहां लोक भवन में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि
 | 
अच्छी खबर: यूपी के 32 जिलों में 24 घंटों में नहीं मिला कोई कोरोना केस

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में  32 जिलो में कोविड संक्रमण के कोई केस प्राप्त नहीं हुआ हैं और मात्र 166 नये मामले ही आये हैं। राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज यहां लोक भवन में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1,27,92० सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक  2,9०,4०,824 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3,256 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 837 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने का प्रतिशत अब  98.०1 हो गया है। पिछले 24 घंटे में  32 जिलो में कोविड संक्रमण के कोई केस प्राप्त नहीं हुआ हैं और अभी  केवल 42 जिलो से ही 166 नये मामले आये हैं।

प्रसाद ने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 322 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त हर जिले में एल-2 एवं एल-3 स्तर के अस्पतालों में मरीज अपना इलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,89,771 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,००7 क्षेत्रों में 5,1०,999 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,45,5०4 घरों के 15,27,14,987 जनसंख्या का सवेर्क्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 3,284 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया।

प्रसाद ने बताया कि फ्रंट लाइन कर्मियों के कोविड वैक्सीनेशन का कार्य 11, 12 व 18 फरवरी को किया जायेगा। प्रदेश में फोकस सैम्पलिंग का अभियान फिर से चलाया जा रहा है। यह अभियान 1०  से 24 फरवरी तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत आज 1० फरवरी को रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों की फोकस टेस्टिंग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को फल सब्जी विक्रेता, 12 फरवरी को टैम्पों थ्री व्हीलर/रिक्शा, 13 फरवरी को सरकारी एवं निजी बस चालकों का, 14 फरवरी को स्वीट शॉप और 15 फरवरी को नारी निकेतन, वृद्धाश्रम आदि, 16 फरवरी को जेलों में, 17 फरवरी को सरकारी व निजी कायार्लया में, 18, 19 व 2० फरवरी को मलिन बस्तियों में फोकस सैम्पलिंग के माध्यम से कोविड संक्रमित लोगों की पहचान की जायेगी। इसके अतिरिक्त अगले चार दिनों के लिए अलग से स्थान चिन्हित किये जायेगें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।