GOOD NEWS: कोरोना संकट के बाद कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, यह सेक्टर देंगे अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट

पिछले कई महीनों से कोरोना संकट ने लोगों के बिजनेस (business) में भारी तबाही मचाई है। जिसकी वजह से कई कर्मचारियों को नौकरियों से निकाला गया था। तो वहीं कई कर्मचारियों के वेतन (salary) में कटौती की गई थी। लॉकडाउन में हुए नुकसान के कारण कंपनियों ने अपने कर्मचारियों का अप्प्रैजल (appraisal) तक रोक दिया
 | 
GOOD NEWS: कोरोना संकट के बाद कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, यह सेक्टर देंगे अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट

पिछले कई महीनों से कोरोना संकट ने लोगों के बिजनेस (business) में भारी तबाही मचाई है। जिसकी वजह से कई कर्मचारियों को नौकरियों से निकाला गया था। तो वहीं कई कर्मचारियों के वेतन (salary) में कटौती की गई थी। लॉकडाउन में हुए नुकसान के कारण कंपनियों ने अपने कर्मचारियों का अप्प्रैजल (appraisal) तक रोक दिया था। लेकिन अब धीरे-धीरे माहौल बदलने लगा है। अब कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए इंक्रीमेंट (increment) करना शुरू कर रहे हैं।
GOOD NEWS: कोरोना संकट के बाद कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, यह सेक्टर देंगे अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने कर्मचारियों को इंक्रिमेंट दे दिया है और उन्हें प्रोत्साहित करने की रेस में सबसे आगे है। एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने भी अपने करीब 80 फीसदी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा कर दी है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और फ्यूचर जनराली ने भी अपने कर्मचारियों को इंक्रिमेंट देने की घोषणा कर दी है।

सिर्फ बैंक ही नहीं बल्कि ऑटो कंपनियां (automobile companies) भी इसी राह पर चल पड़ी हैं। वह भी अपने कर्मचारियों को बोनस और इंक्रिमेंट देने की तैयारी कर रहे हैं। Kia और MG Motor ने पहले ही वैरिएबल पे और बाकी इंसेंटिव दे दिया है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटो कॉर्प, अशोक लीलैंड, टीवीएस मोटर, टोयोटा किर्लोस्कर और टाटा मोटर्स भी जल्द ही अपने कर्मचारियों को इंक्रिमेंट देने वाले हैं। मारुति सुजुकी अगस्त में इंक्रिमेंट देने वाली है।
                    http://www.narayan98.co.in/
GOOD NEWS: कोरोना संकट के बाद कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, यह सेक्टर देंगे अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8