Good News: Shilpa Shetty के घर आई नन्‍हीं परी, 44 की उम्र में दूसरी बार बनीं मां

न्यूज टुडे नेटवर्क डेस्क Good News: एक जमाने में बॉलीवुड की टॉप अदाकारों में शुमार रहीं शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के घर खुशखबरी आई है। शिल्पा 44 की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। शिल्पा ने अपने फैंस को खुद इसकी जानकारी दी है। इस बार उनके घर एक नन्हीं परी (baby girl) आई
 | 
Good News: Shilpa Shetty के घर आई नन्‍हीं परी, 44 की उम्र में दूसरी बार बनीं मां

न्‍यूज टुडे नेटवर्क डेस्‍क
Good News: एक जमाने में बॉलीवुड की टॉप अदाकारों में शुमार रहीं शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के घर खुशखबरी आई है। शिल्पा 44 की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। शिल्‍पा ने अपने फैंस को खुद इसकी जानकारी दी है। इस बार उनके घर एक नन्‍हीं परी (baby girl) आई है जिसका जन्‍म 15 फरवरी को हुआ।
Good News: Shilpa Shetty के घर आई नन्‍हीं परी, 44 की उम्र में दूसरी बार बनीं मां
शिल्पा दूसरी बार सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। शिल्पा ने बेटी के जन्म की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी। शिल्पा ने बेटी का नाम समीशा रखा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई इस तस्वीर में शिल्पा बेटी का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। पोस्ट में शिल्पा ने लिखा- ‘ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि नन्ही परी ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।’

पोस्ट में शिल्पा ने बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। शिल्पा ने पोस्ट में लिखा- ‘सा संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब ‘टू हैव’ होता है और मिषा रशियन शब्द है। इसका अर्थ होता है कि ‘कोई जो भगवान की तरह हो।’ यानी कि हमारी देवी लक्ष्मी, जिसने हमारे परिवार को पूरा किया। हमारी बेटी को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।’

शिल्पा शेट्टी का एक बेटा भी है जिसका नाम वियान है। वियान की उम्र सात साल है। वियान के साथ अक्सर शिल्पा सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। शादी के बाद से शिल्पा फिल्मों में कम नजर आईं। बॉलीवुड से 13 साल दूर रहने के बाद शिल्पा फिर से कमबैक करने जा रही हैं।