गाजियाबाद -इस महिला ने मंडप में कर दी दूल्हे की चप्पलों से पिटाई, हकीकत जान दुल्हन भी रह गयी दंग

गाजियाबाद -न्यूज टुडे नेटवर्क-शनिवार की देर रात यूपी के गाजियाबाद में आयी एक बारात में हंगामा हो गया। यह मंडप में बैठे दूल्हे को एक महिला ने चप्पलों से पीट दिया। जब लोगों ने पीटने का कारण पूछा तो महिला बोली ये मेरा पति है और दूसरी शादी कर रहा है। इसके बाद दुल्हन पक्ष
 | 
गाजियाबाद -इस महिला ने मंडप में कर दी दूल्हे की चप्पलों से पिटाई, हकीकत जान दुल्हन भी रह गयी दंग

गाजियाबाद -न्यूज टुडे नेटवर्क-शनिवार की देर रात यूपी के गाजियाबाद में आयी एक बारात में हंगामा हो गया। यह मंडप में बैठे दूल्हे को एक महिला ने चप्पलों से पीट दिया। जब लोगों ने पीटने का कारण पूछा तो महिला बोली ये मेरा पति है और दूसरी शादी कर रहा है। इसके बाद दुल्हन पक्ष के होश उड़ गये। इस बीच हंगामा हो बढ़ गया। हंगामे की सूचना पुलिस ो दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दुल्हे को हिरासत में ले लिया और शादी रूकवा दी। महिला ने बताया कि उसके पास शादी के पूरे सबूत है। जिन्हें देखने के बाद पुलिस ने दूल्हे पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार दूल्हे को जेल भेजा जा रहा है।

गाजियाबाद -इस महिला ने मंडप में कर दी दूल्हे की चप्पलों से पिटाई, हकीकत जान दुल्हन भी रह गयी दंग

दूसरी शादी कर रहा था युवक

बताया जा रहा है कि शनिवार रात शादी में एक महिला आयी उसने दूल्हे को अपना पति बताते हुए पीटना शुरू कर दिया जिसके बाद हंगामा हो गया। मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी सोनिया ने बताया कि चार साल पहले उसकी मेरठ के नितिन वर्मा से शादी हुई थी। आरोप है कि नितिन उससे मारपीट कर रहा था। जिसके बाद उसनेे मेरठ में ही नितिन के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था, यह केस अब कोर्ट में चल रहा है। इसी के चलते पिछले कुछ महीने से वह नितिन से अलग रह रही है। सोनिया ने बताया कि नितिन के जीजा ने कहा था कि वह अपने साले की दूसरी शादी कर रहे है जो करना है कर ले नाम और स्थान भी बताया।

गाजियाबाद -इस महिला ने मंडप में कर दी दूल्हे की चप्पलों से पिटाई, हकीकत जान दुल्हन भी रह गयी दंग

दूसरी लडक़ी को बताया था दूसरा नाम

जिसके बाद सोनिया शनिवार रात गाजियाबाद अपने परिजनों के साथ पहुंची तो शादी मेरठ रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में हो रही थी। सोनिया ने बताया कि नितिन जिस लडक़ी से शादी कर रहा था, उसे व उसके परिवार को निशांत नाम बताया था। एक अप्रैल को ही नितिन ने खुद को गाजियाबाद निवासी बतरकी सोनिया से तलाक का केस भी गाजियाबाद की कोर्ट में डाल दिया है। इसके 26 दिन बाद ही उसने अपनी दूसरी शादी की तैयारी भी कर ली।