गांधी व शास्त्री जयंती पर शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली

शैमफोर्ड स्कूल – महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शैमफोर्ड स्कूल (हल्द्वानी) के चेयरमैन दया सागर बिष्ट, प्रधानाचार्या सी. के. अमोला द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र परमाल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गयी।
 | 
गांधी व शास्त्री जयंती पर शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली

शैमफोर्ड स्कूल – महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शैमफोर्ड स्कूल (हल्द्वानी) के चेयरमैन दया सागर बिष्ट, प्रधानाचार्या सी. के. अमोला द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र परमाल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। ‘रघुपति राघव राजा राम’ तथा ‘वैष्णवजन तो तेने कहिए’ भजन के गायन ने कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दया सागर बिष्ट सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

गांधी व शास्त्री जयंती पर शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली

प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए जागरूकता रैली

2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली द्वारा छात्रों ने स्वयं के एवं भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण के महत्व को उजागर किया। इसके पश्चात शैमफोर्ड विद्यालय एवं जीजीआईसी धौलाखेड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से तीन पानी बाईपास एवं आसपास के 2 किमी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में जीजीआईसी धौलाखेड़ा की 140 छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने भी प्रतिभाग किया।

गांधी व शास्त्री जयंती पर शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली

महापुरुषों को माल्यार्पण कर किया नमन

कार्यक्रम के पश्चात शैमफोर्ड विद्यालय के चेयरमैन दया सागर बिष्ट द्वारा सभी प्रतिभागियों को जलपान कराया गया। उन्होंने सभी से वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने बताया स्वच्छता किसी एक व्यक्ति का कर्तव्य नहीं वरन् हर भारतीय का कर्तव्य है। सामूहिक प्रयास से ही इसे हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।