Free Ration: आज से इन लोगों को मिलेगा सरकारी राशन की दुकानों से मुक्त राशन

लॉकडाउन (lockdown) का पांचवा चरण आज से जारी हो गया है। इसके साथ ही लगभग सभी प्रवासी मजदूर (migrant labour) अपने घर पहुंच गए हैं। लेकिन प्रवासी मजदूरों की नौकरी जाने की वजह से इन्हें अपने परिवार का पेट पालने में मुश्किलें आ रही हैं। जिसे देखते हुए सरकार ने प्रवासी मजदूरों को राशन वितरण
 | 
Free Ration: आज से इन लोगों को मिलेगा सरकारी राशन की दुकानों से मुक्त राशन

लॉकडाउन (lockdown) का पांचवा चरण आज से जारी हो गया है। इसके साथ ही लगभग सभी प्रवासी मजदूर (migrant labour) अपने घर पहुंच गए हैं। लेकिन प्रवासी मजदूरों की नौकरी जाने की वजह से इन्हें अपने परिवार का पेट पालने में मुश्किलें आ रही हैं। जिसे देखते हुए सरकार ने प्रवासी मजदूरों को राशन वितरण (ration distribution) की घोषणा की थी।
Free Ration: आज से इन लोगों को मिलेगा सरकारी राशन की दुकानों से मुक्त राशन
इन मजदूरों को आज से सरकारी राशन की दुकानों से निशुल्क अनाज मिलना शुरू हो जाएगा। वितरण चक्र में अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को भी खाद्यान्न दिया जाएगा। इसमें अन्त्योदय, मनरेगा, श्रम और नगर निगम में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को मुफ्त अनाज मिलेगा। बता दें कि इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों का अस्थाई राशन कार्ड (ration card) बन रहा है। इसके तहत प्रति व्यक्ति को 5 किलो गेहूं-चावल और 1 किलो चना प्रति राशन कार्ड मुफ्त दिया जाएगा।