कानपुर में मिला कन्नौज से गायब हुआ चार साल का मासूम, महिला सिपाही को लेकर पुलिस अनजान

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के कन्नौज में बुधवार को लापता हुए बच्चे को पुलिस ने बरामद तो कर लिया लेकिन जिस ग्रामीण को बच्चा मिला था उसने एक महिला सिपाही को बच्चे को सौंपा था पुलिस अब उस महिला सिपाही को ही नहीं खोज पा रही है। बच्चे को कानपुर में बरामद किया गया है।
 | 
कानपुर में मिला कन्नौज से गायब हुआ चार साल का मासूम, महिला सिपाही को लेकर पुलिस अनजान

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के कन्‍नौज में बुधवार को लापता हुए बच्‍चे को पुलिस ने बरामद तो कर लिया लेकिन जिस ग्रामीण को बच्‍चा मिला था उसने एक महिला सिपाही को बच्‍चे को सौंपा था पुलिस अब उस महिला सिपाही को ही नहीं खोज पा रही है। बच्‍चे को कानपुर में बरामद किया गया है।

कन्नौज से बुधवार लापता चार साल के बच्चे को पुलिस ने कानपुर से बरामद कर लिया है। इस बीच एक CCTV सामने आया है, जिसमें खाकी वर्दी पहने एक महिला अपने एक साथी के साथ बच्चे को बाइक पर बैठाते हुए दिख रही है। वे कौन हैं? इसका जवाब अभी पुलिस के पास नहीं हैं। फिलहाल पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर बच्चे के अपहरण की असल वजह तलाशने में जुटी है। बच्चे को कानपुर से लाया जा रहा है।

सौरिख थाना क्षेत्र के अंबेडरकर नगर महादेव मोहल्ला निवासी सोनू की बैंड की दुकान है। बुधवार की दोपहर सोनू घर खाना खाने गया था। जैसे ही वह खाना खाकर वापस लौटा तभी उसका चार साल का पुत्र आयुष भी पीछे-पीछे चल पड़ा। बेटे को घर में न पाकर परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद पता चला कि आयुष राजापुर गांव निवासी सुरेंद्र को मिला था। जिसके बाद परिजन सुरेंद्र के पास पहुंच गए। पूछताछ पर सुरेंद्र ने बताया कि उसे बच्चा मिला था। लेकिन बच्चे को उसने एक महिला सिपाही के सुपुर्द कर दिया था। जिसके बाद परिजन व सुरेंद्र सिंह कोतवाली पहुंच गए।परिजन महिला सिपाही का थाने में आने का इंतजार करते रहे। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह थाने नहीं पहुंची।

परिजनों ने मामले की जानकारी अन्य पुलिस कर्मियों को दी। थाने में तैनात सभी महिला पुलिस कर्मियों को बुलाकर सुरेंद्र से पहचान कराई गई। लेकिन उसमें बच्चा ले जाने वाली महिला नहीं थी। लेकिन जब सुरेंद्र ने महिला सिपाही को बच्चा सौंपा था तो पास की दुकान में लगे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। इसी बीच कानपुर में बच्चे की बरामदगी की सूचना मिली है। हालांकि वह किन परिस्थतियों में बरामद हुआ है, इस पर अभी अफसर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि थाना सौरिख क्षेत्र में एक 4 वर्षीय बालक के अपहरण होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है एवं साक्ष्यों के आधार पर उस बच्चे को रिकवर किया गया है। बच्चा सुरक्षित है। इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। इसके पीछे जो कारण हैं, उसे स्पष्ट कर जल्दी खुलासा किया जाएगा।