हल्द्वानी- पूर्व विधायक नारायण पाल को कांग्रेस पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी, बने किसान मोर्चे के राष्ट्रीय समन्वयक

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पोटेले ने सितारगंज के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण पाल को अखिल भारतीय किसान मोर्चे का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। उनके द्वारा निरंतर किसानो के हित में कार्य करता देख उन्हें इस पद से नवाजा गया है। बता दें पाल ने गन्ना
 | 
हल्द्वानी- पूर्व विधायक नारायण पाल को कांग्रेस पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी, बने किसान मोर्चे के राष्ट्रीय समन्वयक

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पोटेले ने सितारगंज के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण पाल को अखिल भारतीय किसान मोर्चे का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। उनके द्वारा निरंतर किसानो के हित में कार्य करता देख उन्हें इस पद से नवाजा गया है। बता दें पाल ने गन्ना किसानों के चीनी मीलों पर हुए करोड़ो के भुगतान को लेकर कई बार जनआंदोलन कर किसानों को न्याय दिलाया है। वही फसलों में हुए नुक्सान को लेकर सरकार से मुआवजा दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। जिसको देखते हुए उन्हें गोवा, लक्ष्यदीव और निकोवार में किसान कांग्रेस के प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है।

हल्द्वानी- पूर्व विधायक नारायण पाल को कांग्रेस पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी, बने किसान मोर्चे के राष्ट्रीय समन्वयक

दो बार रह चुके है विधायक

बता दें पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण पाल सितारगंज से दो बार विधायक बनकर क्षेत्र की सेवा कर चुके है। अपने कार्यकाल में पाल ने अपने क्षेत्र में बहुत से विकास कार्य किए है। वही किसानो की लगातार हो रही आत्महत्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार से किसानो के कृषि ऋण माफी की मांग की है।