किसान आंदोलन: देश भर में आज रेल रोकेंगे किसान, रेलवे के 20 हजार अतिरिक्त जवान तैनात

न्यूज टुडे नेटवर्क। देश भर में आज किसान रेल रोको आंदोलन करेंगे। दोपहर 12 बजे से शुरू होकर यह आंदोलन शाम 4 बजे तक चलेगा। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान राजधानी दिल्ली में आंदोलनरत हैं। आंदोलन को तेज करने के लिए किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन का आवाह्न किया है। भारतीय किसान
 | 
किसान आंदोलन: देश भर में आज रेल रोकेंगे किसान, रेलवे के 20 हजार अतिरिक्त जवान तैनात

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। देश भर में आज किसान रेल रोको आंदोलन करेंगे। दोपहर 12 बजे से शुरू होकर यह आंदोलन शाम 4 बजे तक चलेगा। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान राजधानी दिल्‍ली में आंदोलनरत हैं। आंदोलन को तेज करने के लिए किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन का आवाह्न किया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि रेल रोकने के दौरान बच्चों को दिक्कतें नहीं हों, इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।

20 हजार जवानों के हवाले रेलवे की सुरक्षा

किसानों के रेल रोकने के ऐलान को देखते हुए देशभर में रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) की 20 एक्स्ट्रा कंपनियां यानी करीब 20 हजार अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। इनमें से ज्यादातर को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तैनात किया गया है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के DG अरुण कुमार ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें और ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हो।

कानून वापसी से पहले घर नहीं जाएंगे किसान

किसान इस बात पर अड़े हैं कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। भारतीय किसान यूनियन (हरियाणा) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंढूनी ने एक बार फिर कहा है कि उनका संगठन किसानों के हितों के लिए लड़ रहा है और नए कृषि कानूनों की वापसी तक वे अपने घरों को नहीं लौटेंगे। चंढूनी ने कहा कि देशभर में पंचायत और महापंचायत जैसे कार्यक्रमों के जरिए लोगों को बताया जाएगा कि केंद्र सरकार आम लोगों की नहीं बल्कि कॉरपोरेट्स की है।