ब्रज की किसान महापंचायत: प्रियंका गांधी ने कहा-गोवर्धन पर्वत बचाकर रखना कहीं सरकार बेच ना दे

न्यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मथुरा में कहा कि गोवर्धन पर्वत बचाकर रखिएगा कहीं सरकार इसे भी ना बेच दे। प्रियंका गांधी यहां आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रही थीं। गांधी ने कहा कि यदि उनकी सरकार आई तो काले कानूनों को रद्द किया जाएगा। किसान महापंचायत में मथुरा
 | 
ब्रज की किसान महापंचायत: प्रियंका गांधी ने कहा-गोवर्धन पर्वत बचाकर रखना कहीं सरकार बेच ना दे

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मथुरा में कहा कि गोवर्धन पर्वत बचाकर रखिएगा कहीं सरकार इसे भी ना बेच दे। प्रियंका गांधी यहां आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रही थीं। गांधी ने कहा कि यदि उनकी सरकार आई तो काले कानूनों को रद्द किया जाएगा।

किसान महापंचायत में मथुरा पहुंची प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा मोदी सरकार का विवेक मर चुका है। भगवान श्रीकृष्ण इनका अहंकार तोड़ेंगे। प्रियंका ने बृजवासियों से कहा- गोवर्धन पर्वत बचा कर रखिएगा, कल को सरकार इसे भी न बेच दे। सरकार ने किसानों से तमाम वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। गन्ना के बकाए का पेमेंट नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लिए दो हेलीकाप्टर खरीदे, लेकिन किसानों का भुगतान न हो सका। भाषण से पहले प्रियंका ने बांके बिहारी का जयकारा लगाया फिर अपनी बात शुरू की।

बंद हो जाएगी एमएसपी

प्रियंका यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि सरकार ने पूंजीपतियों को जमाखोरी का लाइसेंस दे दिया है। अब यह जमाखोरी करेंगे और आने वाले वक्त में MSP पूरी तरह से बंद हो जाएगी। किसान को खेत में की गई मजदूरी भी नहीं मिल पाएगी। ये प्रधानमंत्री अहंकारी नहीं, ये कायर प्रधानमंत्री है। प्रियंका ने कहा संसद में राहुल गांधी ने मृत किसानो के लिए 2 मिनट का मौन का समय मांगा तो एक भी भाजपा सांसद खड़ा नहीं हो पाया। इनमें अहंकार ही है।

प्रियंका गांधी ने कहा भाजपा सरकार ने अब तक सिर्फ अपने करोड़पति दोस्तों को ही मजबूत किया है। हम कहना चाहते हैं कि जब तक यह काले कानून वापस नही होंगे हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार आई तो हम इन काले कानूनों को वापस लेंगे। उन्होंने सभा के दौरान मृत किसानों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।

सभा में गुहार लगाने पहुंचा ग्रामीण

प्रियंका गांधी जब भाषण दे रही थी तभी एक युवती मंच के सामने आकर इंसाफ की गुहार लगाने लगी। प्रियंका ने उसे देखते ही भाषण बंद कर दिया और पुलिस सुरक्षा में उसे अपने पास भी बुलाया। युवती के पिता ने बताया कि वह राजस्थान के भरतपुर के एक गांव से आया है। उसकी बेटी के साथ पिछले साल 26 अप्रैल को दुष्कर्म किया गया था, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। राजस्थान में कांग्रेस की ही सरकार है, इसलिए वह प्रियंका गांधी से अपनी बात कहने आया है।