किसान नेता बोले-हम प्रदर्शन करने आए हैं, जंग लड़ने नहीं

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर हिंसा के बाद सिंधु बॉर्डर पर किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पदर्शन करने आए हैं। बॉर्डर पर जंग लड़ने के लिए नहीं। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल बोले कि गणतंत्र दिवस पर किसानों को भड़काने की साजिश हुई थी पर किसान
 | 
किसान नेता बोले-हम प्रदर्शन करने आए हैं, जंग लड़ने नहीं

नई दिल्‍ली। गणतंत्र दि‍वस पर हिंसा के बाद सिंधु बॉर्डर पर किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि‍ हम पदर्शन करने आए हैं। बॉर्डर पर जंग लड़ने के लिए नहीं।

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल बोले कि गणतंत्र दिवस पर किसानों को भड़काने की साजिश हुई थी पर किसान हिंसा में शामिल न हों। बता दें कि शुक्रवार को कुछ लोग किसानों को बॉर्डर से हटाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसानों ने पुलिस पर हमला कर दिया गया था।

उन्‍होंने समर्थन करने वाले लोगों से अपील की है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें। बोले कि‍ यह देश हमारा है व सरकार भी हमारी है। गणतंत्र दिवस से अब तक जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे भाजपा और संघ का हाथ है। सरकार हमें उकसा रही है।