नई दिल्ली-एग्जिट पोल ने खोली पांच विधानसभाओं की पोल, कशमकश में भाजपा-कांग्रेस

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- कल संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के मतदान ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस का चेहरा खिलता नजर आया। सभी की निगाहें राजस्थान, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, मिजोरम और छत्तीसगढ़ पर टिकी है। जहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मध्यप्रदेश के 10 एग्जिट पोल में
 | 
नई दिल्ली-एग्जिट पोल ने खोली पांच विधानसभाओं की पोल, कशमकश में भाजपा-कांग्रेस

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- कल संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के मतदान ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस का चेहरा खिलता नजर आया। सभी की निगाहें राजस्थान, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, मिजोरम और छत्तीसगढ़ पर टिकी है। जहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मध्यप्रदेश के 10 एग्जिट पोल में 4 में करीबी मुकाबला, 4 भाजपा और 2 कांग्रेस के पक्ष में है। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान हुआ था। वही छत्तीसगढ़ चुनाव में 10 में से 6 एग्जिट पोल ने भाजपा की जीत दिखाई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं, जिनके लिए दो चरणों, 12 और 20 नवंबर, को वोटिंग हुई थी।

नई दिल्ली-एग्जिट पोल ने खोली पांच विधानसभाओं की पोल, कशमकश में भाजपा-कांग्रेस

राजस्थान में कांग्रेस, तेलंगाना में टीआउएस और मिजोरम में स्टष्ट बहुमत नहीं

वही राजस्थान चुनाव में 8 एग्जिट पोल बता रहे बन सकती है कांग्रेस की सरकार आयेगी। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं, लेकिन शुक्रवार को 199 सीटों पर वोटिंग हुई। 8 एग्जिट पोल ने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है और एक पोल यहां मुकाबला बता रहा है। तेलंगाना चुनाव में एग्जिट पोल में टीआरएस को स्पष्ट बहुमत दिया है। गौरतलब है कि तेलंगाना में कुल 119 सीटे हैं, जिनके लिए शुक्रवार को वोट डाले गए। एग्जिट पोल के अनुसर यहां टीआरएस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। यानी चंद्रशेखर राव सत्ता में वापसी कर रहे हैं। मिजोरम की 40 सीटों पर 28 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां कोई एग्जिट पोल किसी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देता नजर नहीं आ रहा है।